लाइव न्यूज़ :

हरियाणा सरकार ने निजी अस्पतालों के किए शुल्क के मानक तय किए

By भाषा | Updated: April 29, 2021 18:11 IST

Open in App

जींद, 29 अप्रैल हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने बृहस्पतिवार को जींद दौरे में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रमुख डॉ अजय गोयल से कहा कि वे कोविड-19 का इलाज करने वाले निजी अस्पतालों के डिस्प्ले बोर्ड पर इलाज के लिए तय शुल्क की जानकारी देना सुनिश्चित करें।

गौरतलब है कि हरियाणा सरकार ने कोविड-19 का इलाज करने वाले निजी अस्पतालों के लिए शुल्क के मापदंड तय कर दिए हैं।

आईएमए प्रधान डॉ. अजय गोयल ने बताया कि जीन्द में चार प्राईवेट अस्पताल - बाला जी अस्पताल, मीनाक्षी जैन अस्पताल, सर्वोदय अस्पताल और जीन्द हार्ट केयर अस्पताल ही कोविड-19 के मरीजों को दाखिल कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि प्राईवेट अस्पताल में जो मरीज सामान्य कमरे में आईसोलेशन बैड पर हैं उनसे आठ हजार रुपए प्रतिदिन लिए जाएंगे। अगर आक्सीजन की जरूरत है या नहीं है, दवाईयों, टैस्ट और डाक्टर की विजिट सहित आठ हजार रुपए प्रतिदिन लिए जाएंगे । इसके अलावा आईसीयू में बिना वेंटिलेटर के साथ दवाईयों, टैस्ट और डाक्टर की विजिट के साथ 13 हजार रुपए प्रतिदिन तथा आईसीयू में वेंटिलेटर के साथ दवाईयां टैस्ट व डाक्टर की विजिट सहित 15 हजार रुपए फीस ली जाएगी।

डॉ. अजय गोयल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को आश्वस्त किया कि इससे अधिक फीस अगर कोई प्राईवेट अस्पताल लेता है, तो शिकायत मिलने पर उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने सभी चारों कोविड-19 होस्पिटल को निर्देश दिए कि वह फीस की डिटेल एक बोर्ड पर डिस्पले करें, ताकि किसी प्रकार की कोई परेशानी ना आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है