लाइव न्यूज़ :

हरियाणा सरकार ने प्राणवायु की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया

By भाषा | Updated: April 27, 2021 15:48 IST

Open in App

चंडीगढ़, 27 अप्रैल हरियाणा सरकार ने राज्य में चिकित्सीय ऑक्सीजन की निर्बाध एवं पर्याप्त आपूर्ति तथा इसका समान वितरण सुनिश्चित करने के लिए यहां एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।

सरकार ने यह भी कहा कि प्राणवायु (ऑक्सीजन) के उत्पादन में वृद्धि के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

आधिकारिक बयान में कहा गया कि कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के चलते चिकित्सीय ऑक्सीजन की मौजूदा मांग को पूरा करने की आवश्यकता महसूस करते हुए यहां सचिवालय में हरियाणा सरकार ने एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।

इसमें कहा गया, ‘‘भारत सरकार द्वारा हरियाणा के लिए आवंटित ऑक्सीजन का समान वितरण सुनिश्चित करने और राज्य के भीतर इसकी निर्बाध एवं पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक राज्यस्तरीय ऑक्सीजन नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।’’

बयान में कहा गया कि नियंत्रण कक्ष यह भी सुनिश्चित करेगा कि प्रत्येक जिला अपनी वितरण योजना जारी करे और एक पूर्व चेतावनी प्रणाली संचालित करे।

हरियाणा में इस समय कोविड-19 के 80,000 से अधिक उपचाराधीन मामले हैं।

राज्य में हाल के दिनों में चिकित्सीय ऑक्सीजन के लिए मांग कई गुना बढ़ गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया