लाइव न्यूज़ :

हरियाणा सरकार ने पिछले एक साल में 6,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी की: कर्मचारी संघ

By भाषा | Updated: May 16, 2021 18:55 IST

Open in App

चंडीगढ़, 16 मई कोरोना वायरस महामारी के दौरान पिछले एक साल में हरियाणा सरकार ने लगभग 20 विभागों में कार्यरत 6,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी की है, जिनमें संविदा और आउटसोर्स किए गए कर्मचारी भी शामिल हैं। राज्य के एक कर्मचारी संघ ने रविवार को यहां यह दावा किया।

हरियाणा सर्व कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुभाष लांबा ने यहां एक बयान में आरोप लगाया, "एक तरफ मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने निजी फैक्ट्री मालिकों से अपील की है कि कोरोना काल में किसी भी मजदूर को नौकरी से न निकालें और दूसरी तरफ सरकार खुद अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही है।"

उन्होंने दावा किया कि पिछले एक साल से हरियाणा सरकार ने राज्य सरकार के लगभग 20 विभिन्न विभागों के संविदा और आउटसोर्स सहित 6,408 कर्मचारियों की छंटनी की है।

उन्होंने दावा किया, "छंटनी में सबसे अधिक प्रभावित आउटसोर्सिंग पर कम वेतन पाने वाले तीसरे और चौथे स्तर के कर्मचारी हुए हैं।"

लांबा ने मांग की है कि खट्टर को छंटनी किए गए कर्मचारियों को तत्काल वापस लेना चाहिए।

उन्होंने कहा, “ये कर्मचारी हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से कई विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सत्ता के नशे में धुत्त भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार ने प्रदर्शनकारी कर्मचारियों की मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता