लाइव न्यूज़ :

हरियाणा सरकार कोरोना वायरस से अस्पतालों पर उत्पन्न दबाव से निपटने में जुटी है: मनोहर लाल

By भाषा | Updated: April 26, 2021 19:42 IST

Open in App

फरीदाबाद, 26 अप्रैल । हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर से अस्पतालों पर दबाव बढ़ा है, लेकिन उसने निपटने के लिए व्यवस्थाएं की जा रही है।

उन्होंने कहा कि खासकर आक्सीजन को लेकर कठिनाईयां आ रही हैं, इस सिलसिले में दो विशेष तरल गैस के अस्पताल 500-500 बिस्तर के हिसार एवं पानीपत में बनाए जाएंगे तथा आज ही उनका शिलान्यास किया गया है। उनके अनुसार डीआरडीयू की सहायता से यह कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में भी मेडिकल कालेज में बिस्तरों की संख्या बढाई गई है, हम तुरंत ऑक्सीजन वाले 100 बिस्तर तैयार कर रहे है, जहां सेना के डॉक्टर आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री सोमवार को गांव छांयसा स्थित अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कालेज का निरीक्षण करने पहुंचे थे।

अस्पतालों में दवाइयों खासकर रेमेडिसिवर की किल्लत पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में इस इंजेक्शन की कमी नहीं है, निजी अस्पतालों में किल्लत है, उनका अलग कोटा होता है और उसकी कालाबाजारी हो रही है, लेकिन सरकार ने इसको लेकर कड़े कदम उठाए हैं आने वाले समय में इसकी कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में आक्सीजन का पूरा कोटा है, पहले जहां 160 मीट्रिक टन आक्सीजन मिलता था, अब 200 मीट्रिक टन कर दिया गया है और 40 मीट्रिक टन अलग से मांग रखी है, जिसे जरूरत पडऩे पर जमशेदपुर अथवा उड़ीसा के स्टील प्लांट से मंगवाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल