लाइव न्यूज़ :

हरियाणा सरकार स्वचालित चालान प्रणाली पर कर रही है विचार

By भाषा | Updated: March 31, 2021 21:51 IST

Open in App

चंडीगढ़, 31 मार्च हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार की तेज गति से वाहन चलाने वालों के लिए एक स्वचालित चालान प्रणाली स्थापित करने की योजना है।

उन्होंने कहा कि योजना के तहत, उल्लंघनकर्ता के खाते से जुर्माने के ‘ऑटो डेबिट’ के लिए एक सुझाव भी मिला है।

खट्टर ने यहां मीडिया से कहा, ‘‘हमारे पास कुछ क्षेत्रों में सड़कों पर तेज गति से वाहन चलाने वालों के लिए एक स्वचालित चालान प्रणाली लाने की योजना है।’’

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले पांच महीनों में तेज गति से वाहन चलाने और क्षमता से अधिक लदान (ओवरलोडिंग) सहित विभिन्न यातायात नियमों से संबंधित उल्लंघन के लिए 72 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला था। उन्होंने कहा कि विभिन्न उल्लंघनों के लिए लगभग 25,000 चालान जारी किए गए।

खट्टर ने कहा कि नवंबर 2019 से मार्च 2020 तक कुल 9,800 चालान किए गए और इस तरह के उल्लंघनों के लिए 37 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह