लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी के बीच हरियाणा सरकार ने नौ जिलों में सप्ताहांत कर्फ्यू लगाया

By भाषा | Updated: April 30, 2021 16:47 IST

Open in App

चंडीगढ़, 30 अप्रैल कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर लगाम कसने के लिए हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को नौ जिलों में सप्ताहांत में लॉकडाउन लगाने की घोषणा की।

एक सरकारी आदेश में बताया गया कि सप्ताहांत कर्फ्यू शुक्रवार की रात दस बजे से सोमवार की सुबह पांच बजे तक जारी रहेगा।

आदेश के मुताबिक जिन जिलों में कर्फ्यू लगाया गया है उनमें गुड़गांव, फरीदाबाद, पंचकूला, सोनीपत, रोहतक, करनाल, हिसार, सिरसा और फतेहाबाद शामिल हैं।

आदेश में कहा गया है, ‘‘कोविड-19 महामारी एक बार फिर जन स्वास्थ्य के लिए खतरा बन गया है। हरियाणा सरकार ने इस पर विचार किया है कि राज्य में इसके प्रसार पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘30 अप्रैल (शुक्रवार) की रात दस बजे से तीन मई (सोमवार) की सुबह पांच बजे तक सप्ताहांत लॉकडाउन रहेगा।’’

आदेश में कहा गया है कि लॉकडाउन के दौरान लोगों को घरों के अंदर रहना होगा। लॉकडाउन के दौरान किसी भी व्यक्ति को घर छोड़ने या पैदल चलने, वाहन से आवाजाही करने या सार्वजनिक स्थानों पर घूमने की अनुमति नहीं होगी।

आवश्यक सेवाओं को पाबंदियों से छूट दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित