लाइव न्यूज़ :

हरियाणा सरकार ने कोविड-19 लॉकडाउन 31 मई तक के लिए बढ़ाया, मुहल्ले की दुकानें खुलेंगी

By भाषा | Updated: May 23, 2021 19:45 IST

Open in App

चंडीगढ़, 23 मई हरियाणा सरकार ने राज्य में लागू कोरोना वायरस लॉकडाउन का 31 मई तक विस्तार कर दिया है। साथ ही मुहल्लों की दुकानों को लेकर कुछ छूट भी दी है।

राज्य के मुख्य सचिव विजयवर्धन ने एक आदेश में कहा कि पहले 24 मई तक लागू लॉकडाउन को एक सप्ताह के लिए बढ़ा कर 31 मई सुबह पांच बजे तक के लिए किया जाता है।

कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार ने पहली बार तीन मई को लॉकडाउन लगाया था, उसके बाद उसे हर सप्ताह बढ़ाया गया है।

हरियाणा सरकार ने लॉकडाउन को ‘महामारी अलर्ट/सुरक्षित हरियाणा’ नाम दिया है।

आदेश के अनुसार, मुहल्ले की दुकानों को दिन में भी खोलने की अनुमति होगी। अन्य दुकानें सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक ऑड-इवन के आधार पर खोली जा सकेंगी।

उसमें कहा गया है, ‘‘ऑड नंबर वाली दुकानें ऑड तारीखों (जैसे 1-3-5) पर और इवन नंबर वाली दुकानें इवन तारीख पर (जैसे 2-4-6) पर खुलेंगी।’’

लेकिन इस अवधि में मॉल को खोलने की अनुमति नहीं होगी।

आदेश में कहा गया है कि आदेश को लागू करवाने की जिम्मेदारी उपायुक्तों की होगी।

इससे पहले राज्य में विवाह और अंतिम संस्कार में अधिकतम 11 लोगों के शामिल होने की अनुमति थी।

राज्य में अभी तक कुल 7,33,628 लोगों के संक्रमित होने और 7,415 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है