हरियाणा सरकार ने 14 जिलों में एक फरवरी शाम पांच बजे तक मोबाइल इंटरनेट बंद करने के निर्देश दिए

By भाषा | Updated: January 31, 2021 20:05 IST2021-01-31T20:05:56+5:302021-01-31T20:05:56+5:30

Haryana government directed to stop mobile internet in 14 districts by 5 pm on February 1 | हरियाणा सरकार ने 14 जिलों में एक फरवरी शाम पांच बजे तक मोबाइल इंटरनेट बंद करने के निर्देश दिए

हरियाणा सरकार ने 14 जिलों में एक फरवरी शाम पांच बजे तक मोबाइल इंटरनेट बंद करने के निर्देश दिए

चंडीगढ़, 31 जनवरी हरियाणा सरकार ने रविवार को 14 जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद करने की अवधि बढ़ाकर एक फरवरी शाम पांच बजे तक कर दी ताकि तीनों कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए ‘‘किसी भी तरह से शांति एवं कानून-व्यवस्था बाधित’’ न हो सके।

सरकार ने यहां एक बयान जारी कर अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, सिरसा, फतेहाबाद, चरखी दादरी, सोनीपत और झज्जर जिलों में एक फरवरी शाम पांच बजे तक मोबाइल इंटरनेट बंद रखने के निर्देश दिए।

गृह विभाग की तरफ से जारी नए आदेश में यमुनानगर, पलवल, रेवाड़ी जिलों में इंटरनेट बंद करने की अवधि नहीं बढ़ाई गई है। यहां पहले मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद थीं।

बयान में कहा गया है, ‘‘‘हरियाणा सरकार ने 14 जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं (टूजी, थ्रीजी, 4जी, सीडीएमए, जीपीआरएस), एसएमएस सेवाएं (केवल काफी संख्या में भेजे जाने वाले एसएमएस) और सभी डोंगल सेवाएं आदि स्थगित कर दी हैं।’’

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में 26 जनवरी को हुई हिंसक घटनाओं के बाद यह निर्णय किया गया।

अंबाला में संवाददाताओं से बात करते हुए खट्टर ने कहा कि ऐसी स्थिति में अस्थायी समयावधि के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद करना उपयुक्त हैं और चीजें सामान्य होते ही इन्हें बहाल कर दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Haryana government directed to stop mobile internet in 14 districts by 5 pm on February 1

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे