लाइव न्यूज़ :

हरियाणा सरकार ने करनाल-यमुनानगर के बीच नई रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: July 22, 2021 20:27 IST

Open in App

चंडीगढ़, 22 जुलाई हरियाणा सरकार ने करनाल-यमुनानगर नई रेललाइन परियोजना को मंजरी दे दी। इस परियोजना पर 883.78 करोड़ रुपये का अनुमानित खर्चा आएगा और करीब चार साल में इसका काम संपन्न हो जाएगा।

एक आधिकारिक बयान में बृहस्पतिवार को बताया गया कि यह परियोजना दोनों शहरों के बीच सीधी और तेज रेल संपर्क की लंबे समय की लोगों की मांग को पूरा करेगी।

बयान में कहा गया कि करनाल-यमुनानगर रेल लाइन राज्य में यातायात के ढांचे को और मजबूत करेगी और यह राज्य के लोगों को तेज, सुरक्षित, किफायती, आरामदायक और विश्वसनीय यातायात सुविधा का विकल्प प्रदान करेगी।

बयान में कहा गया कि सरकार ने सितंबर, 2019 की शुरुआत में जमा की गई मसौदा रिपोर्ट पर रेल मंत्रालय के सुझावों को शामिल करने के बाद 20 जुलाई को एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को मंजूरी दे दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह