लाइव न्यूज़ :

हरियाणा सरकार ने पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण के गठन की घोषणा की

By भाषा | Updated: June 8, 2021 19:10 IST

Open in App

पंचकुला, आठ जून हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण (पीएमडीए) का गठन करने की घोषणा की। इसके साथ ही फरीदाबाद और गुरुग्राम के अलावा पंचकूला तीसरा ऐसा शहर होगा जहां इस तरह का निकाय कार्यरत होगा।

उन्होंने चंडीगढ़ से सटे पंचकूला जिले को औद्योगिक निवेश, पर्यटन और रोमांचक खेल गतिविधियों के लिए एक प्रमुख केंद्र बनाने के संबंध में राज्य सरकार की योजनाओं को भी साझा किया।

खट्टर ने कहा, '' पीएमडीए पंचकूला की सतत एवं व्यवस्थित प्रगति को सुनियचित करेगा। यह प्राधिकरण गुरुग्राम महानगरीय विकास प्राधिकरण और फरीदाबाद महानगरीय विकास प्राधिकरण की तर्ज पर कार्य करेगा।''

उन्होंने कहा कि प्राधिकरण बुनियादी ढांचा और अन्य प्रमुख सुविधाएं लोगों तक पहुंचाने के लिए अन्य विभागों जैसे हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, एचएसआईआईडीसी और नगर निगम के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचकूला की एकीकृत विकास योजना के साथ ही राज्य के निवासियों को सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों एवं जारी परियोजनाओं के बारे में अवगत कराने के लिए अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत शहर भर में होर्डिंग लगाए जाएंगे।

खट्टर ने संवाददाताओं से कहा कि पंचकूला के बाद इसी तरह का एकीकृत विकास योजना का खाका करनाल, हिसार, रोहतक एवं राज्य के अन्य जिलों में भी खींचा जाएगा। साथ ही कहा कि पंचकूला को चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसी तरह, पिंजोर हवाई पट्टी का निर्माण कार्य भी जारी है। इसके पूरा होने के बाद लोग शिमला, धर्मशाला और कुल्लू जैसे पर्यटन स्थलों के लिए ''एयर टैक्सी'' की सेवा का लाभ उठा सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग