लाइव न्यूज़ :

हरियाणा : गुरुग्राम में जिस स्थान पर पहले नमाज अदा की जाती थी वहां गोवर्धन पूजा हुई

By भाषा | Updated: November 5, 2021 23:58 IST

Open in App

चंडीगढ़, पांच नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता कपिल मिश्रा हरियाणा में गुरुग्राम के सेक्टर 12ए में उस स्थान पर शुक्रवार को गोवर्धन पूजा में शामिल हुए, जहां मुस्लिम समुदाय के लोग हर हफ्ते नमाज़ अदा किया करते थे।

पूजा का आयोजन हिंदू संगठन, संयुक्त हिंदू संघर्ष समिति ने किया था।

गुरुग्राम पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को उस स्थान पर नमाज़ अदा नहीं की जानी थी।

मिश्रा ने वहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि समिति ने राह दिखाया है कि शांतिपूर्ण तरीके से विचार कैसे रखे जाते हैं।

सार्वजनिक स्थान पर नमाज करने के लिए आपत्ति जताते हुए मिश्रा ने कहा, "अगर विभिन्न धर्मों, पंथों और संप्रदायों के लोग हर हफ्ते एक दिन खुले सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा लेते हैं, तो इसके परिणामस्वरूप सभी सड़कें और पार्क अवरुद्ध हो जाएंगे।"

मिश्रा ने कहा, “ हमें सड़क पर चलने, अपने दफ्तर, अस्पताल, कार्यस्थल जाने और व्यवसाय चलाने की स्वतंत्रता चाहिए। अगर एक समुदाय के लोग हर हफ्ते इस स्वतंत्रता को छीन लें, तो इसकी इजाजत नहीं दी जा सकती है। विश्व में कहीं भी इसकी अनुमति नहीं है।”

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा ही ‘तमाशा’ पहले शाहीनबाग में किया गया था।

मिश्रा ने कहा, “ उन्होंने सड़कों को बाधित करके एक तमाशा किया था।“ उन्होंने सवाल किया कि क्या उसके चलते सीएए (संशोधित नागरिकता कानून) रद्द कर दिया गया?

उन्होंने कहा, “ हमारे देश का संविधान सभी को समान अधिकार देता है लेकिन सड़कें अवरुद्ध करना किसी की आस्था का हिस्सा नहीं हो सकता है।”

समिति ने पहले घोषणा की थी कि वह सभी सार्वजनिक स्थानों पर नमाज का विरोध करने के लिए गोवर्धन पूजा करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो