लाइव न्यूज़ :

गुलाम नबी आजाद ने हरियाणा में तंवर की चुनाव प्रबंध समिति को ‘अमान्य’ घोषित किया

By भाषा | Updated: July 8, 2019 00:05 IST

आजाद ने कहा- तंवर द्वारा गठित हरियाणा चुनाव समिति ‘‘अमान्य’’ है और इसके लिए एआईसीसी की इजाजत नहीं ली गई थी।

Open in App

हरियाणा के लिए कांग्रेस के प्रभारी महासचिव गुलाम नबी आजाद ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर द्वारा गठित चुनाव प्रबंध समिति को रविवार को ‘‘अमान्य’’ घोषित कर दिया। तंवर ने हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को चुनाव प्रबंध समिति गठित की थी।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी सहित राज्य में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को समिति की पहली बैठक में आठ जुलाई को शरीक होने को कहा था। आजाद ने कहा कि सिर्फ अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के पास ही चुनाव से संबद्ध समितियां गठित करने की शक्तियां हैं और प्रदेशों के कांग्रेस प्रमुख खुद से ऐसा नहीं कर सकते।

उन्होंने कहा कि तंवर द्वारा गठित हरियाणा चुनाव समिति ‘‘अमान्य’’ है और इसके लिए एआईसीसी की इजाजत नहीं ली गई थी। कांग्रेस अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के इस्तीफे के बावजूद तंवर ने हरियाणा कांग्रेस प्रमुख के पद पर बने रहने का फैसला लिया। वहीं, हरियाणा कांग्रेस के कई नेता लंबे समय से तंवर के इस्तीफे की मांग रहे हैं।

टॅग्स :हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है