लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: रेवाड़ी के अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते चार मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: April 25, 2021 20:20 IST

Open in App

रेवाड़ी, 25 अप्रैल हरियाणा में रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में कथित तौर पर मेडिकल ऑक्सीजन की कमी के चलते चार मरीजों की मौत हो गई। जिला प्रशासन ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच भी शुरू की है।

इस घटना के बाद कोविड अस्पताल की इमारत के बाहर जान गंवाने वाले मरीजों के कुछ रिश्तेदारों ने धरना-प्रदर्शन किया और अस्पताल में ऑक्सीजन की भारी किल्लत का आरोप लगाया।

अस्पताल के एक अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा, '' तीन मरीजों की मौत आईसीयू में जबकि एक मरीज की मौत वार्ड में हुई। हमारे पास ऑक्सीजन की सीमित आपूर्ति है। हम लगातार प्रशासन को इस बारे में बता रहे हैं।''

उन्होंने कहा, '' हम खाली ऑक्सीजन सिलेंडर को दोबारा भरने के लिए वेंडर के पास भेज रहे हैं। सुबह नौ बजे से ही हम अधिकारियों को बता रहे हैं कि हमारे पास अब सीमित ऑक्सीजन उपलब्ध है।''

अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन 300 मेडिकल ऑक्सीजन सिलेंडर की खपत है और अस्पताल में 114 कोविड मरीज भर्ती हैं।

इस बीच, नारनौल के उपायुक्त और रेवाड़ी जिला उपायुक्त का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे अजय कुमार ने कहा कि अस्पताल ने ऑक्सीजन की कमी और चार मरीजों की मौत का आरोप लगाया है।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से फोन पर कहा कि रेवाड़ी के उप संभागीय मजिस्ट्रेट, रेवाड़ी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य अधिकारी अस्पताल में मौजूद हैं और वे मरीजों की मौत के कारणों का पता लगा रहे हैं।

कुमार ने कहा कि अस्पताल की तरफ से ऑक्सीजन की कमी का आरोप लगाया जा रहा है जबकि प्रशासन की तरफ से ऑक्सीजन की नियमित आपूर्ति की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे