हरियाणा: करनाल से पूर्व बीजेपी सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा का निधन, कैंसर से जूझ रहे थे वरिष्ठ पत्रकार
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 18, 2020 13:25 IST2020-01-18T13:11:09+5:302020-01-18T13:25:55+5:30
करनाल से पूर्व भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद व वरिष्ठ पत्रकार अश्विनी कुमार चोपड़ा का निधन शनिवार (18 जनवरी) को हो गया।

हरियाणा: करनाल से पूर्व बीजेपी सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा का निधन, कैंसर से जूझ रहे थे वरिष्ठ पत्रकार
हरियाणा के करनाल से पूर्व भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद व वरिष्ठ पत्रकार अश्विनी कुमार चोपड़ा का निधन शनिवार (18 जनवरी) को हो गया। अश्विनी कुमार कैंसर से पीड़ित थे। अश्विनी कुमार का निधन गुरुग्राम में हुआ। अश्विनी कुमार चोपड़ा का जन्म 11 जून 1956 में जालंधर में हुआ। इनकी पत्नी का नाम किरण चोपड़ा हैं। 16वीं लोकसभा में चोपड़ा बीजेपी पार्टी से सांसद बने। इन्होंने एक किताब 'हिंदुस्तान में हिंदू होना गुनाह है' लिखी।
Haryana: Former BJP MP and senior journalist Ashwini Kumar Chopra passes away in Gurugram. He was suffering from cancer. pic.twitter.com/4cJMJSBMXg
— ANI (@ANI) January 18, 2020