लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के इस गांव में डेंगू जैसे लक्षण वाले फ्लू का कहर, एक महीने में 12 लोगों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: November 10, 2021 11:28 IST

जिंद के इस गांव की आबादी करीब 4500 है और यहां 800 से ज्यादा परिवार रहते हैं। इस बीमारी से लगभग सभी प्रभावित हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के जींद जिले के अंचरा कलां गांव में फ्लू का कहर।फ्लू का लक्षण डेंगू से मिलता-जुलता है जिसमें तेज बुखार के बाद प्लेटलेट्स गिरने लगते हैं।गांव में लगभग हर परिवार इस फ्लू की चपेट में आ चुका है, प्रशासन जांच के लिए गांव में भेज रही है टीम।

चंडीगढ़: हरियाणा के जींद जिले के अंचरा कलां गांव में फ्लू जैसी बीमारी से पिछले एक महीने में 12 लोगों की मौत हो गई है। इस बीमारी में लक्षण डेंगू जैसे हैं। गांव की आबादी करीब 4500 है और यहां 800 से ज्यादा परिवार रहते हैं। इस बीमारी से लगभग सभी प्रभावित हुए हैं।

द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक पंचायत के एक सदस्य राजेंदर सिंह ने बताया कि कुछ लोग बीमारी से ठीक हो गए हैं जबकि 50 से ज्यादा आसपास के शहरों जैसे जिंद, गोहान आदि के अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं। कुछ गंभीर स्थिति वाले मरीजों को पीजीआई रोहतक में भी भर्ती कराया गया है।

राजेंदर सिंह ने बताया कि इस बीमारी के शुरुआती लक्षण के तौर पर बहुत तेज बुखार आता है और फिर प्लेटलेट्स भी तेजी से गिरने लगते हैं। उन्होंने कहा कि कई मौतें तो रिपोर्ट ही नहीं हो सकीं।

इस बीच प्रशासन ने डेंगू के फैलाव या बुखार से किसी मौत की बात की पुष्टि करने से इनकार किया है। साथ ही कहा है कि टेस्ट के मकसद से सैंपल लेने के लिए एक टीम को गांव भेजा जा रहा है।

जिंद सिविल अस्पताल के मेडिकल अफसर डॉक्टर टीएस बागरी ने कहा, 'नमूने लेने के लिए गांव में एक टीम भेजी जाएगी ताकि पता लगाया जा सके कि यह डेंगू है या कोई वायरल संक्रमण है। तत्काल उपाय के तौर पर छिड़काव वगैरह किया गया है।'

वहीं, पंचायत के एक अन्य सदस्य रामफल ने कहा कि बुखार हर घर में आम बात जैसी हो गई है। वहीं, यहां के निवासी सत्यवान ने 'फ्लू' के प्रकोप के लिए गांव के बाहरी इलाके में जमा हुए पानी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, 'हाल ही में हुई भारी बारिश के बाद कुछ जगहों पर पानी जमा हो गया है, जो मच्छरों के लिए प्रजनन का स्थान बन गया है।'

टॅग्स :हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं