हरियाणा: रोहतक के कुश्ती अखाड़े में गोलीबारी में पांच लोगों की मौत

By भाषा | Updated: February 13, 2021 00:52 IST2021-02-13T00:52:37+5:302021-02-13T00:52:37+5:30

Haryana: Five killed in firing in Rohtak's wrestling arena | हरियाणा: रोहतक के कुश्ती अखाड़े में गोलीबारी में पांच लोगों की मौत

हरियाणा: रोहतक के कुश्ती अखाड़े में गोलीबारी में पांच लोगों की मौत

चंडीगढ़, 12 फरवरी हरियाणा के रोहतक में शुक्रवार की शाम एक निजी कॉलेज के पास एक कुश्ती अखाड़े में हुई गोलीबारी की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए।

घायलों में से दो की हालत नाजुक है।

रोहतक के पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने पहले कहा था कि घटना में तीन लोगों की मौत हो हुई है और कुछ लोगों का उपचार चल रहा है।

हालांकि, बाद में रोहतक के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हुई है।

शर्मा ने कहा, ‘‘घटना के बारे में जानकारी जुटाने के लिए हमने दलों का गठन किया है। ’’

रोहतक रेंज के आईजी संदीप खिरवार ने पीटीआई-भाषा को बताया कि फॉरेंसिक विशेषज्ञ और पुलिस के जांचकर्ता घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

इस संबंध में एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में एक कुश्ती कोच भी शामिल है।

उन्होंने बताया कि घायलों में तीन वर्षीय एक बच्चा भी शमिल है।

अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच के मुताबिक कुश्ती के एक कोच ने कथित तौर पर गोलीबारी शुरू की लेकिन सटीक विवरण का पता लगाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अखाड़े में कुश्ती सिखाने वाले कुछ लोगों (कोच) के बीच दुश्मनी इस घटना का कारण हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Haryana: Five killed in firing in Rohtak's wrestling arena

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे