लाइव न्यूज़ :

हरियाणा : पानीपत की फैक्टरी में लगी भीषण आग

By भाषा | Updated: October 22, 2021 18:25 IST

Open in App

चंडीगढ़, 22 अक्टूबर हरियाणा के पानीपत जिले की एक फैक्टरी में शुक्रवार को भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। दमकल विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दमकल विभाग की आग बुझाने वाली 13 गाड़ियों ने 10 घंटे से भी अधिक समय की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया।

दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि उक्त फैक्टरी में 'कालीन' और 'बाथ मैट' का निर्माण होता था और यह आवासीय इलाके के नजदीक अवस्थित है। एहतियातन आसपास के लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने बताया कि यह फैक्टरी जाटल रोड पर अवस्थित है।

पानीपत दमकल केंद्र के अधिकारी यादविंदर शर्मा ने फोन पर बताया, ‘‘हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।’’ उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की तत्काल जानकारी नहीं मिली है।

अधिकारियों ने बताया कि आग पूरी तरह से बुझाने के बाद ही नुकसान का आकलन किया जा सकेगा। इस बीच, पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर हालात की निगरानी कर रहे हैं।

पानीपत से भाजपा विधायक प्रमोद विज भी घटनास्थल पर पहुंचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह