लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: किसानों ने भाजपा के कार्यक्रम स्थल के पास प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: September 30, 2021 21:35 IST

Open in App

चंडीगढ़, 30 सितंबर हरियाणा में करनाल के इंद्री में किसानों का एक समूह बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यक्रम स्थल तक जुलूस निकालने के दौरान पुलिस बैरिकेड के ऊपर चढ़कर उन्हें लांघ गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

भाजपा की बैठक में इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप और प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता पवन सैनी शामिल थे। केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान हरियाणा में भाजपा-जननायक जनता पार्टी (जजपा) गठबंधन सरकार के सार्वजनिक कार्यक्रमों का विरोध कर रहे हैं।

भाजपा नेताओं के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले ही प्रदर्शनकारी बड़ी संख्या में वहां जमा हो गए।

किसान संघों के कुछ नेताओं ने पत्रकारों से कहा कि वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना और भाजपा नेताओं को काले झंडे दिखाना चाहते थे लेकिन पुलिस ने कथित रूप से उन्हें रोकने की कोशिश की तथा एक खास स्थान पर उन्हें सीमित कर दिया।

किसान संघ के एक नेता ने कहा, “हम शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करना चाहते थे, लेकिन पुलिस आज फिर टकराव की स्थिति पैदा करना चाहती थी जैसी पिछले दिनों करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा पर किसानों पर किए गए लाठीचार्ज के दौरान देखी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए