लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: प्रस्तावित तिरंगा यात्रा से पहले किसानों ने हाइवे पर किया अभ्यास

By भाषा | Updated: August 11, 2021 22:37 IST

Open in App

जींद, 11 अगस्त हरियाणा के उचाना में 15 अगस्त को निकाले जाने वाली तिरंगा यात्रा से पहले बुधवार को किसानों ने हाइवे पर ट्रैक्टरों के काफिले के साथ अभ्यास किया। इस दौरान किसानों ने ट्रैक्टरों पर तिरंगा और भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) का झंडा लगाया। बैलगाड़ी लेकर भी महिलाओं की टीम इस अभ्यास में पहुंची।

किसान नेता आजाद पालवां ने कहा कि यात्रा को लेकर रोडमैप तैयार किया गया है। यह रोडमैप स्थानीय प्रशासन को सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि किसान नए बस स्टैंड पर पहले एकत्रित होंगे, फिर यहां से नरवाना बाईपास होते हुए फाटक के पास से लितानी रोड, मेन बाजारों से होते हुए रेलवे रोड, पुराने बस स्टैंड के रास्ते हाइवे से होते हुए पुलिस थाने के सामने से 40 फुटा रोड से कपास मंडी पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में भारी संख्या में ट्रैक्टर, बुग्गी, जेसीबी लेकर किसान शामिल होंगे।

संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यक्रम के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर ब्लॉक, तहसील, जिलास्तर पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यजहरीली हवा से आफत में लोग?, प्रदूषण से मिलकर लड़ेंगे सभी राजनीतिक दल?

भारतदेश में 216 बड़े बांधों की सुरक्षा को लेकर गंभीर स्थिति?, गंभीर खामियां, तत्काल मरम्मत की जरूरत

पूजा पाठPanchang 18 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 18 December 2025: आज सिंह समेत 4 राशिवालों की आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, धन आने की संभावना

कारोबारBank Holiday: आज से लेकर अगले 5 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, जानिए RBI ने क्यों दी लंबी छुट्टी

भारत अधिक खबरें

भारतBMC Elections 2026: उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे 2026 के नगर निगम चुनावों के लिए करेंगे संयुक्त रैलियां? संजय राउत ने दी बड़ी अपडेट

भारतBMC Elections 2026: नवाब मलिक के नेतृत्व विवाद को लेकर बीजेपी के गठबंधन से इनकार के बीच एनसीपी अकेले चुनाव लड़ने को तैयार

भारतUP: दो साल में भी योगी सरकार नहीं खोज पायी नया लोकायुक्त, जनवरी 2024 में खत्म हो गया था वर्तमान लोकायुक्त का कार्यकाल

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025 : आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले ने कहा- मैं जिनके साथ रहता हूं उन्हें सत्ता मिलती है