लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: जींद में दाडऩ खाप के चबूतरे पर हुई किसानों की महापंचायत

By भाषा | Updated: December 5, 2020 23:13 IST

Open in App

जींद(हरियाणा), पांच दिसंबर जिले के पालवां गांव में सर्व जातीय दाडऩ खाप के चबूतरे पर शनिवार को बांगर के किसानों की महापंचायत हुई, जिसमें छह दिसंबर को दिल्ली बॉर्डर जाने के लिए पैदल कूच करने का फैसला लिया गया।

महापंचायत में अदाकारा कंगना रनौत, राज्य के कृषि मंत्री जेपी दलाल द्वारा किसान आंदोलन के बारे में दिए गए उनके बयानों को लेकर उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। दाडऩ खाप प्रधान दलबीर खेड़ी मंसानिया ने यह जानकारी दी।

महापंचायत में दाडऩ खाप के गांवों के अलावा चहल खाप, थुआ तपा के प्रधान के अलावा अनेकों गांवों से किसान भी पहुंचे थे। चबूतरे पर आयोजित किसान महापंचायत में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। हालांकि, अब तक खाप के चबूतरों पर महिलाएं कम ही आती है। लेकिन इस महापंचायत में महिलाओं की संख्या भी अच्छी-खासी रही।

महापंचायत में नये कृषि कानूनों के सरकार के वापस नहीं लेने की स्थिति में किसानों को इच्छा मृत्यु की इजाजत देने की मांग करने की बात कही गई और छह दिसंबर को पालवां गांव से दिल्ली बॉर्डर पर जाने के लिए पैदल कूच करने का फैसला लिया। महापंचायत में मौजूद किसानों, महिलाओं ने हाथ उठा कर फैसले पर अपनी सहमति जताई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग