लाइव न्यूज़ :

हरियाणा : धान की पनीरी लेने गए किसान की खेत में गोली मार कर हत्या

By भाषा | Updated: July 22, 2021 17:23 IST

Open in App

जींद (हरियाणा), 22 जुलाई जिले के हाडवा गांव में बृहस्पतिवार सुबह खेतों से धान की पनीरी लेने गए किसान सतप्रकाश की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

घटना की सूचना पाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नितिश अग्रवाल फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच का निरीक्षण कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि सतप्रकाश (52) आज सुबह धान की पनीरी लाने बागडू गांव की तरफ गया हुआ था। जब वह पनीरी को उखाड़ कर बाइक से दूसरे खेत में जाने की तैयारी कर रहा था, उसी दौरान कार सवार अज्ञात लोगों ने उसपर गोलियां चलायीं, जिससे सतप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देकर कार सवार बदमाश वहां से फरार हो गए।

अधिकारी ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?