लाइव न्यूज़ :

हरियाणा ने लॉकडाउन को 17 मई तक विस्तार दिया

By भाषा | Updated: May 9, 2021 21:44 IST

Open in App

चंडीगढ़, नौ मई हरियाणा सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन की अवधि को एक सप्ताह का विस्तार देते हुए 17 मई तक बढ़ाए जाने की घोषणा की।

राज्य के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्विटर पर इस बाबत घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के वास्ते कड़े उपाय किए जाएंगे।

उन्होंने ट्वीट किया, '' विस्तृत आदेश जल्द जारी किया जाएगा।''

विज ने पीटीआई-भाषा से कहा कि राज्य में वर्तमान में लागू पाबंदियां 17 मई तक प्रभावी रहेंगी।

हरियाणा में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 13,548 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 5,15,897 तक पहुंच गई जबकि 151 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या 5,605 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos