लाइव न्यूज़ :

हरियाणा ने लॉकडाउन 28 जून तक बढ़ाया, पांबदियों में और ढील की घोषणा की

By भाषा | Updated: June 20, 2021 17:55 IST

Open in App

चंडीगढ़, 20 जून हरियाणा सरकार ने रविवार को कोविड-19 लॉकडाउन में एक और सप्ताह का विस्तार देते हुए इसे 28 जून तक बढ़ा दिया। हालांकि, शादी समारोह और अंतिम संस्कार पर लागू पाबंदियों में ढील देन की भी घोषणा की है। कार्यालय भी अब पूरी क्षमता के साथ संचालित हो सकेंगे।

मुख्य सचिव विजयी वर्धन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, कोविड बचाव नियमों का सख्ती से पालन करते हुए शादी समारोह और अंतिम संस्कार में अब 50 तक मेहमान शामिल हो सकते हैं। पहले यह संख्या 21 तक सीमित थी।

इसके मुताबिक, कारपोरेट कार्यालय को पूरी क्षमता से संचालित किया जा सकता है। हालांकि, इस दौरान सामाजिक दूरी के नियमों समेत अन्य कोविड प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करना होगा। साथ ही कार्यालयों को नियमित तौर पर सेनेटाइज करना होगा।

आदेश के मुताबिक, राजय में अभी स्विमिंग पूल एवं स्पा बंद ही रहेंगे जबकि क्लब हाउस, रेस्त्रां और गोल्फ कोर्स के बार 50 फीसदी क्षमता के साथ सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खोले जा सकते हैं।

आदेश में कहा गया, '' कोविड संक्रमण के नए मामलों एवं संक्रमण की दर में कमी आयी है। हालांकि, कोविड महामारी की रोकथाम के मद्देनजर बचाव एवं सावधानी उपायों को जारी रखते हुए 'महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा' को एक और सप्ताह के लिए विस्तार दिया गया है जोकि राज्य में 21 जून सुबह पांच बजे से 28 जून सुबह पांच बजे तक प्रभावी रहेगा।''

हरियाणा सरकार ने सातवीं बार लॉकडाउन को विस्तार देने की घोषणा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस