लाइव न्यूज़ :

हरियाणा ने 14 जून तक बढ़ाया लॉकडाउन, प्रतिबंधों में छूट भी दी

By भाषा | Updated: June 6, 2021 21:30 IST

Open in App

चंडीगढ़, छह जून हरियाणा सरकार ने रविवार को कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन को और एक सप्ताह के लिए 14 जून तक बढ़ा दिया है। हालांकि पहले से लागू कई प्रतिबंधों में छूट भी प्रदान की गई है।

वहीं दुकान और शॉपिंग मॉल को खोलने संबंधी छूट दी गई है। धार्मिक स्थान भी अब एक समय पर 21 लोगों के साथ खुल सकते हैं। कॉर्पोरेट कार्यालयों को भी सामाजिक दूरी नियमों का पालन करते हुए 50 फीसदी कर्मियों के साथ खोलने की इजाजत दी गई है। किसी भी शादी और अंतिम संस्कार में अब 21 लोग शामिल हो सकते हैं। हालांकि शादी में ‘बारात’ निकालने की इजाजत नहीं है।

रेस्त्रां और बार को सुबह 10 बजे से शाम आठ बजे तक 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की इजाजत मिली है। इसमें होटल और मॉल के भी रेस्त्रां और बार शामिल हैं। होटल, रेस्त्रां और फास्ट फूड दुकानों से रात के 10 बजे तक लोगों के दरवाज़े तक खाना पहुंचाने की अनुमति है।

गली-मोहल्ले की दुकान के अलावा अन्य दुकानों को सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक खोले जाने की इजाजत मिली है। पहले इसकी समयसीमा सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक तय थी। हालांकि दुकान खोलने में सम-विषम नीति का पालन करना होगा

पिछले सप्ताह जिन मॉल को सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक खोलने की इजाज़त मिली थी, वे अब रात के आठ बजे तक खुले रह सकते हैं।

राज्य सरकार ने लॉकडाउन को ‘महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा’ नाम दिया है।

मुख्य सचिव विजय वर्धन की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया कि राज्य में कोविड-19 के नए मामलों में कमी हुई है और संक्रमण दर भी घटी है लेकिन काफी विचार-विमर्श करने के बाद यह निर्णय लिया गया कि महामारी के प्रसार को रोकने के लिए बचाव और एहतियाती कदम जारी रहेंगे। सरकार ने ‘महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा’ को सात जून (सुबह पांच बजे) से बढ़ाकर 14 जून (सुबह पांच बजे) करने का निर्णय लिया है।

हरियाणा में कोविड-19 के दैनिक मामलों की संख्या पिछले महीने 15,000 से पार चली गई थी, लेकिन अब यह 1,000 से नीचे है।

हरियाणा सरकार ने राज्य में कोविड-19 महामारी की स्थिति के मद्देनजर तीन मई को लॉकडाउन लागू किया था। अब इसे पांचवीं बार बढ़ाया गया है।

धार्मिक स्थलों को एक बार में 21 लोगों के साथ खोलने की इजाजत तो मिली है लेकिन इन्हें सामाजिक दूरी नियमों और कोविड-19 संबंधी अन्य दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos