Haryana Elections Results: हरियाणा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, 48 सीटों पर लहराया परचम, कांग्रेस की झोली में 37 सीटें, INLD दो पर विजयी

By रुस्तम राणा | Updated: October 8, 2024 20:53 IST2024-10-08T19:06:30+5:302024-10-08T20:53:50+5:30

दस साल से हरियाणा की सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी को राज्य की जनता ने सबसे बड़ा जनादेश दिया है। राज्य की 90 सीटों में उसे 48 सीटें हासिल हुई हैं, जो कि बहुमत के जादुई आंकड़े (46 सीटें) से ज्यादा है। 

Haryana Elections Results: BJP's historic victory in Haryana, victory on 48 seats, Congress bagged 37 seats, INLD won two | Haryana Elections Results: हरियाणा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, 48 सीटों पर लहराया परचम, कांग्रेस की झोली में 37 सीटें, INLD दो पर विजयी

Haryana Elections Results: हरियाणा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, 48 सीटों पर लहराया परचम, कांग्रेस की झोली में 37 सीटें, INLD दो पर विजयी

Highlightsविधानसभा चुनाव 2019 की बात करें तो भाजपा ने यहां 40 सीटें जीती थींजबकि कांग्रेस के खाते में 31 सीटें आईं थींआईएनएलडी को दो सीटें और अन्य के खाते में 3 सीटें गई थीं

Haryana Elections Results 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एकबार फिर एंटी इनकम्बेंसी को मात देकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। सत्तारूढ़ भाजपा ऐसी पार्टी बन गई है जो राज्य की सत्ता में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। जनादेश की बात करें तो सत्ता में काबिज पार्टी को राज्य की जनता ने सबसे बड़ा जनादेश दिया है। राज्य की 90 सीटों में उसे 48 सीटें हासिल हुई हैं, जो कि बहुमत के जादुई आंकड़े (46 सीटें) से ज्यादा है। जबकि कांग्रेस जो कि नतीजों से पहले एग्जिट पोल के अनुमान से गदगद थी, उसे 37 सीटें हासिल हुई हैं। जबकि नतीजों से पूर्व पार्टी को राज्य में सरकार बनाने का विश्वास था।

एग्जिट पोल्स में कांग्रेस को बंपर सीटें मिल रही थीं। जबकि नतीजा इसके विपरीत रहा। इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) को दो सीटें मिली हैं। वहीं तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। इससे पिछले विधानसभा चुनाव 2019 की बात करें तो भाजपा ने यहां 40 सीटें जीती थीं। जबकि कांग्रेस के खाते में 31 सीटें आईं थीं। आईएनएलडी को दो सीटें और अन्य के खाते में 3 सीटें गई थीं। इस बार भाजपा और कांग्रेस दोनों की सीटों में इजाफा हुआ है। आपको बता दें कि राज्य में 90 सीटों के लिए 5 अक्टूबर को एक ही चरण में मतदान कराए गए थे और 8 अक्टूबर को चुनाव के नतीजे घोषित हुए, जिसमें भारतीय जनता पार्टी एक्जिट पोल के अनुमान के ठीक विपरीत राज्य में तीसरी बार अपनी सरकार बनाने जा रही है। जबकि एग्जिट पोल में कांग्रेस दस साल बाद राज्य की सत्ता में वापसी कर रही थी। 

Web Title: Haryana Elections Results: BJP's historic victory in Haryana, victory on 48 seats, Congress bagged 37 seats, INLD won two

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे