लाइव न्यूज़ :

हरियाणा चुनाव: फरीदाबाद में विधायक के समर्थकों पर छापेमारी से खफा है कांग्रेस, यहां बताई जा रही है बीजेपी से कांटे की टक्कर 

By बलवंत तक्षक | Updated: October 19, 2019 06:13 IST

हरियाणा विधानसभा चुनाव: तिगांव क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुज्जर अपने बेटे देवेंद्र चौधरी को चुनाव लड़ाना चाहते थे. चौधरी इस समय फरीदाबाद नगर निगम के वरिष्ठ उप महापौर हैं.

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस के विधायक ललित नागर के समर्थकों पर आयकर विभाग (आईटी) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी की कार्रवाई से कांग्रेस नेतृत्व खफा है. नागर फरीदाबाद जिले के तिगांव क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं. पिछले चुनावों में उन्होंने भाजपा उम्मीदवार राजेश नागर को हराया था. तिगांव सीट से एक बार फिर से दोनों उम्मीदवार आमने-सामने हैं.

हरियाणा में विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस के विधायक ललित नागर के समर्थकों पर आयकर विभाग (आईटी) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी की कार्रवाई से कांग्रेस नेतृत्व खफा है. नागर फरीदाबाद जिले के तिगांव क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं. पिछले चुनावों में उन्होंने भाजपा उम्मीदवार राजेश नागर को हराया था. तिगांव सीट से एक बार फिर से दोनों उम्मीदवार आमने-सामने हैं.

तिगांव क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुज्जर अपने बेटे देवेंद्र चौधरी को चुनाव लड़ाना चाहते थे. चौधरी इस समय फरीदाबाद नगर निगम के वरिष्ठ उप महापौर हैं. लेकिन भाजपा आलाकमान ने कृष्णपाल को उनके बेटे के लिए टिकट से इनकार करते हुए एक बार फिर से पिछली बार हार गए राजेश नागर पर ही भरोसा जाहिर किया है. 

तिगांव में मुकाबला इस बार भी कांटे का है. चुनावों के लिए मतदान से कुछ दिन पहले कांग्रेस उम्मीदवार ललित नागर के निजी सहायक रोहताश और ऑफिस कर्मचारी रणवीर सिंह व जसबीर सिंह सहित तीन लोगों के घरों पर आईटी और ईडी की छापेमारी से पार्टी नेतृत्व खफा है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा का कहना है, छापेमारी की यह कार्रवाई लोगों को डराने के लिए की गई है. इसे जायज नहीं ठहराया जा सकता. कांग्रेस इसकी निंदा करती है.

नागर समर्थकों के घरों पर आईटी और ईडी के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ सुबह तड़के पांच बजे खेड़ी कलां गांव पहुंचे थे. छापेमारी की यह कार्रवाई शाम तक चलती रही. छापेमारी में उनके घरों से जेवर, नकदी, मोबाईल फोन, शराब की बोतलें और जमीनों के दस्तावेज बरामद किए जाने की खबर मिली है.

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह