लाइव न्यूज़ :

'भारत माता की जय' ना बोलने वालों की BJP उम्मीदवार ने लगाई क्लास, कहा- पाकिस्तान से आए हो क्या? शर्म आती है

By स्वाति सिंह | Updated: October 8, 2019 20:47 IST

बीजेपी ने बिश्नोई के मुकाबले टिक टॉक फेम सोनाली फोगाट को मैदान में उतारा है। सोनाली का यह पहला चुनाव है। सोशल मीडिया पर इस समय दिनभर सोनाली की ही चर्चा हो रही है। मंगलवार को उन्होंने 'भारत माता की जय' ना बोलने वालों को 'पाकिस्तानी' कह दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी उम्मीदवार और टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं। उन्होंने 'भारत माता की जय' ना बोलने वालों को 'पाकिस्तानी' कह दिया है।

हरियाणा के लिए आदमपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार और टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं। दरअसल, मंगलवार को प्रचार के दौरान उन्होंने 'भारत माता की जय' ना बोलने वालों को 'पाकिस्तानी' कह दिया है। सोनाली एक जन रैली में संबोधित कर रही थी। इस दौरान उन्होंने नारा लगवाया। लेकिन जब नारा लगाने वालों में कोई उत्साह नहीं दिखा तो वह नाराज हो गईं।

गुस्से में सोनाली ने कहा 'क्यों भई? आपलोग पाकिस्तान से आए हो क्या? पाकिस्तानी हो क्या? अगर हिंदुस्तानी हो तो भारत माता की जय बोलो।' इसके बाद  फिर सोनाली ने दो बार और नारा लगवाया। लेकिन बावजूद उसके जब उन्हें कम रिस्पोंस मिला तो उन्होंने कहा 'शर्म आती है आप पर, शर्म आती है कि आप जैसे लोग भी हिंदुस्तान में रहते हैं।'

बता दें कि बीजेपी ने बिश्नोई के मुकाबले टिक टॉक फेम सोनाली फोगाट को मैदान में उतारा है। सोनाली का यह पहला चुनाव है। सोशल मीडिया पर इस समय दिनभर सोनाली की ही चर्चा हो रही है।

शादी के बाद सोनाली ने रखा राजनीति-ग्लैमर की दुनिया में कदम

शादी से पहले सोनाली न तो राजनीति में थी और न ग्लैमर की दुनिया में। वे लोकसभा स्पीकर रहीं सुमित्र महाजन से मिलने के बाद राजनीति में आईं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के बाद भाजपा के लिए काम करना शुरू किया। 

टीवी सीरियल अम्मा में उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई थी। भाजपा के आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की तादाद में अचानक काफी इजाफा हो गया है। लोग सोनाली के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने के इच्छुक हैं।

आदमपुर में 51 साल से रहा है भजनलाल परिवार का कब्जा

 आदमपुर हिसार जिले का क्षेत्र है। यहां से पूर्व स्वर्गीय मुख्यमंत्री भजनलाल पहली बार 1968 में विधायक चुने गए थे। तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे भजनलाल ने नौ बार यहां से जीत दर्ज की। तीन बार उनके बेटे कुलदीप बिश्नोई इस क्षेत्र से विधायक बने, जबकि एक बार उनकी पत्नी जसमा देवी और एक बार उनकी पुत्रवधू रेणुका बिश्नोई विधायक रह चुकी हैं। 

इस दौरान भजनलाल और उनका परिवार पार्टियां भी बदलता रहा, लेकिन आदमपुर क्षेत्र पर पिछले 51 साल से इसी परिवार का कब्जा चला आ रहा है। इस समय भी कुलदीप ही आदमपुर क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक हैं।  

सोनाली ठोंक रही ही कुलदीप विश्नोई के खिलाफ ताल

भाजपा ने सोनाली को आदमपुर क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित करने से पहले किसी को भी इसकी भनक नहीं लगने दी। सोनाली से जब यह पूछा गया कि वे कैसे भजनलाल के बेटे कुलदीप का मुकाबला कर पाएंगी, उन्होंने कहा कि मैं लोगों के बीच रहती हूं, जबकि कुलदीप अपने व्यवसाय के सिलिसले में ज्यादा समय लंदन में बिताते हैं। 

उधर, कुलदीप के बड़े भाई और पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने कहा है कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आदमपुर में कुलदीप के मुकाबले में कौन है। सोनाली के लिए यही बहुत होगा कि वे अपनी जमानत बचा लें। 

बहरहाल, दोनों उम्मीदवारों की तरफ से चुनाव प्रचार शुरू हो चुका है। परिणाम भले ही 24 अक्तूबर को आएगा, लेकिन इतना तय है कि कुलदीप और सोनाली में मुकाबला कांटे का होगा।

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019हरियाणाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है