लाइव न्यूज़ :

हरियाणा चुनाव परिणामः भूपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक से दिल्ली पहुंचे, फूंक-फूंकर कदम रखेगी कांग्रेस, अभी नहीं खोलेगी पत्ते

By भाषा | Updated: October 25, 2019 00:20 IST

सोनिया गांधी ने गुरुवार दोपहर के समय पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से फोन पर भी बात की थी और उन्हें सरकार बनाने के लिए आगे बढ़ने को कहा था। हुड्डा और उनके करीबी जननायक जनता पार्टी के साथ संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे। इसके साथ ही दोपहर से ही उन निर्दलीय उम्मीदवारों से संपर्क साधा जा रहा था जो जीतने की स्थिति में थे।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा की तस्वीर आने के बाद भाजपा की ओर से सरकार बनाने की कवायद शुरू होने के बाद कांग्रेस पूरी स्थिति नजर बनाए हुए है और फिलहाल अपने पत्ते नहीं खोलेगी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक से दिल्ली पहुंच गए हैं और उनकी आज देर रात या शुक्रवार सुबह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं अहमद पटेल और गुलाम नबी आजाद से मुलाकात हो सकती है।

हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा की तस्वीर आने के बाद भाजपा की ओर से सरकार बनाने की कवायद शुरू होने के बाद कांग्रेस पूरी स्थिति नजर बनाए हुए है और फिलहाल अपने पत्ते नहीं खोलेगी। सूत्रों के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक से दिल्ली पहुंच गए हैं और उनकी आज देर रात या शुक्रवार सुबह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं अहमद पटेल और गुलाम नबी आजाद से मुलाकात हो सकती है।

हुड्डा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात करेंगे। हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान भाजपा से साथ कांटे टक्कर की स्थिति पैदा होने के बाद कांग्रेस राज्य में सरकार के गठन की कवायद में जुट गई थी, लेकिन बाद उसकी एवं भाजपा की सीटों की संख्या में फासला बढ़ने के बाद वह फूंक-फूंककर कदम उठाने की रणनीति पर चल रही है।

सूत्रों के मुताबिक सोनिया ने दोपहर के समय हुड्डा से फोन पर भी बात की थी और उन्हें सरकार बनाने के लिए आगे बढ़ने को कहा था। हुड्डा और उनके करीबी जननायक जनता पार्टी के साथ संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे। इसके साथ ही दोपहर से ही उन निर्दलीय उम्मीदवारों से संपर्क साधा जा रहा था जो जीतने की स्थिति में थे।

यह पूछे जाने पर क्या कांग्रेस ने हरियाणा में सरकार बनाने की उम्मीदें खो दी हैं तो हुड्डा के एक करीबी नेता ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘सीटों की संख्या में अंतर आने के बाद सोच-समझकर कदम उठाया जा रहा है। हम पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, लेकिन सरकार गठन की गुंजाइश पैदा हुई तो उससे पीछे नहीं हटा जाएगा।’’

राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 40 सीटें मिलती दिख रही हैं तो कांग्रेस के खाते में 31 सीटें गई हैं। कुछ महीने पहले गठित हुई जननायक जनता पार्टी को 10 सीटों पर जीत दर्ज की है। सात निर्दलीय विधायक जीते हैं। इंडियन नेशनल लोक दल और हरियणा लोकहित पार्टी को एक-एक सीट मिली हैं।

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह