Haryana Election Results 2024: कुशल नेतृत्व का नतीजा और हरियाणा में हैट्रिक?, पीएम मोदी को सीएम नीतीश ने फोन पर दी बधाई
By एस पी सिन्हा | Updated: October 9, 2024 15:40 IST2024-10-09T15:39:52+5:302024-10-09T15:40:46+5:30
Haryana Election Results 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने पर भारतीय जनता पार्टी को बधाई एवं शुभकामनाएं। हरियाणा की जनता ने आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व पर अपना पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है।

file photo
Haryana Election Results 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा के तीसरी बार मिली भारी जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है। उन्होंने पीएम मोदी को हरियाणा में मिली प्रचंड जीत को लेकर बधाई दी है। साथ ही मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी से चुनावी नतीजों पर चर्चा की है। इसके अलावा बुधवार को सोशल मीडिया 'एक्स' प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस रिजल्ट पर भाजपा को बधाई दी और इसे पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व का नतीजा बताया। इसके साथ ही उन्होंने फोन पर पीएम मोदी को इस जीत की बधाई दी है।
हरियाणा विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने पर भारतीय जनता पार्टी को बधाई एवं शुभकामनाएं। हरियाणा की जनता ने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व पर अपना पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है।@narendramodi
— Nitish Kumar (@NitishKumar) October 8, 2024
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत कर हरियाणा में शानदार जीत हासिल करने की बधाई दी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को नवरात्र की भी शुभकामनाएं दी है। इस दौरान पीएम ने नीतीश कुमार से उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल लिया। इसके अलावा अन्य कई मुद्दों पर बातचीत की है।
CM @NitishKumar ने हरियाणा में प्रचंड जीत के लिए @narendramodi को दी बधाई.. चुनावी नतीजों पर भी फोन पर की चर्चा... pic.twitter.com/rkMr1nPglg
— News18 Bihar (@News18Bihar) October 9, 2024
CM @NitishKumar ने हरियाणा में प्रचंड जीत के लिए @narendramodi को दी बधाई.. चुनावी नतीजों पर भी फोन पर की चर्चा... pic.twitter.com/WyMxyShiyc— News18 Jharkhand (@News18Jharkhand) October 9, 2024
वहीं, 'एक्स' पर लिखा कि 'हरियाणा विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने पर भाजपा को बधाई एवं शुभकामनाएं। हरियाणा की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व पर अपना पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को बधाई दी है। बता दें कि हरियाणा में कुल 90 सीटों पर 67.90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। वहीं, कई ‘एग्जिट पोल’ (परिणाम पूर्व सर्वेक्षण) में हरियाणा में कांग्रेस की जीत का अनुमान जताया गया था, लेकिन एग्जिट पोल के ठीक उल्टा भाजपा की बड़ी जीत हुई है।
#BreakingNews | बिहार के CM नीतीश कुमार ने PM मोदी से फोन पर की बात, हरियाणा की जीत पर दी बधाई
— Bharat 24 - Vision Of New India (@Bharat24Liv) October 9, 2024
Watch : https://t.co/a73ow232qu#HaryanaElections#PMModi#BJP#Bharat24Digital@anchorpooja@NitishKumar@Jduonline@NayabSainiBJP@BJP4Haryana@narendramodi@AmitShah@BJP4Indiapic.twitter.com/N1LlP5W7gg
हरियाणा विधानसभा की कुल 90 सीटों पर सत्तारूढ़ भाजपा ने 48 सीट जीत ली हैं, जबकि कांग्रेस 37 सीट अपने नाम किया। जबकि अन्य को दो सीट हासिल हुई है। हरियाणा के नतीजे सामने आने के बाद भाजपा में खुशी की लहर है। पीएम मोदी से लगातार एनडीए के नेता बात कर बधाई दे रहे हैं।
हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर कांग्रेस के द्वारा ईवीएम पर सवाल उठाए जाने पर नित्यानंद राय ने किया पलटवार
हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली भारी जीत के बाद कांग्रेस के द्वारा ईवीएम पर सवाल उठाए जाने पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हारती है तो बहाना ढूंढती है। कभी चुनाव आयोग पर अविश्वास जताती है तो कभी जनता पर। हरियाणा की जनता ने कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब दिया है। राहुल को विकास से कोई मतलब नहीं है।
उनको सिर्फ़ चीन और पाकिस्तान के साथ सुर मिलाना, प्रधानमंत्री के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करना ही आता है। हरियाणा ने प्रधानमंत्री के विकास को स्वीकार किया है। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए नित्यानंद राय ने कहा कि पीएम मोदी के परिश्रम को उनके देश भक्ति को, उनके देश सेवा के भाव को हरियाणा की जनता ने स्वीकार किया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने किसानों के लिए, गरीबों के लिए, मजदूरों के लिए, युवाओं के लिए जो काम किया है, उसपर हरियाणा की जनता ने मुहर लगाई है। जम्मू कश्मीर में सबसे ज़्यादा मत प्रतिशत भाजपा को मिला है। हरियाणा और जम्मू कश्मीर की जनता ने भाजपा को जो आर्शीवाद दिया है।
वहीं तेजस्वी यादव के दिल्ली से पटना वापस लौटने के बाद बंगला विवाद में कानूनी कार्रवाई किए जाने की धमकी दिए जाने को लेकर नित्यानंद राय ने कहा कि राजद का घोटालों और भ्रष्टाचार का इतिहास है। आप एक एक घोटालों को उठाकर देखिए, जैसै चारा घोटाला हो, अलकतरा घोटाला हो, वर्दी घोटाला हो, सारे घोटाले का इतिहास है। राजद से अच्छे काम की उम्मीद नहीं कि जा सकती।
वह अपने इस विचार को हमेशा उजागर करते रहते हैं। उनको सिर्फ़ परिवार के लिए जीना है। अपने पार्टी में सिर परिवार का वर्चस्व रखना है। उनको ना बिहार के विकास से मतलब है ना बिहार की जनता से मतलब है। बता दें कि भाजपा ने उपमुख्यमंत्री के आवास से पंखा, एसी और टोटी तक निकाल कर ले जाने का आरोप लगाया है।