हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल डेंगू से पीड़ित, अस्पताल में भर्ती कराया गया

By भाषा | Updated: September 29, 2021 20:07 IST2021-09-29T20:07:37+5:302021-09-29T20:07:37+5:30

Haryana Education Minister Kanwar Pal suffering from dengue, admitted to hospital | हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल डेंगू से पीड़ित, अस्पताल में भर्ती कराया गया

हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल डेंगू से पीड़ित, अस्पताल में भर्ती कराया गया

यमुनानगर, 29 सितंबर हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल को डेंगू से पीड़ित होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मंत्री की हालत में सुधार हो रहा है। अधिकारियों ने बताया कि मंत्री को मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और सिविल सर्जन डॉ विजय दहिया ने बुधवार को अस्पताल जाकर मंत्री से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

डॉ दहिया ने बाद में कहा कि मंत्री को बुखार आ रहा था और जांच में उनके डेंगू से पीड़ित होने की पुष्टि हुई।

उनकी प्लेटलेट्स भी कम हो रही थी जिसके बाद उन्हें मंगलवार को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा, ‘‘ मंत्री की प्लेटलेट्स में वृद्धि हुई है और उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।’’

गौरतलब है कि हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी इस समय अस्पताल में भर्ती हैं।

सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद विज को सोमवार रात नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था।

पिछले साल, विज कोविड-19 से संक्रमित हुए थे। पिछले महीने उनके ऑक्सीजन के स्तर में गिरावट के बाद वह लगभग एक सप्ताह तक चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर में भर्ती रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Haryana Education Minister Kanwar Pal suffering from dengue, admitted to hospital

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे