लाइव न्यूज़ :

बीजेपी या कांग्रेस हमारी अभी किसी से बात नहीं हुई, हरियाणा में मजबूत सरकार बनाने की चाबी अब भी जेजेपी के पास: दुष्यंत चौटाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2019 16:29 IST

हरियाणा: जेजेपी ने हरियाणा में 10 सीटें जीती हैं। वहीं, सरकार में रही बीजेपी के खाते में केवल 40 सीट गई है। ऐसे में बीजेपी को विधान सभा में बहुमत के लिए 6 विधायकों के समर्थन की दरकार है।

Open in App
ठळक मुद्देदुष्यंत चौटाला ने कहा- अभी बीजेपी या कांग्रेस किसी से बात नहीं हुई हैजो भी पार्टी कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर हमारा साथ देगी, उसे हमारा समर्थन होगा: दुष्यंत चौटाला

हरियाणा में किसी पार्टी को समर्थन देने को लेकर जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि अभी किसी से भी बात नहीं हुई है और उनका फैसला कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के आधार पर होगा। साथ ही दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा में मजबूत सरकार के लिए अभी भी चाबी जेजेपी के पास ही है। दिल्ली में अपने विधायक के साथ बैठक के बाद दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को ये बातें कही।

दुष्यंत चौटाला ने कहा, 'विधायकों के साथ बैठक में एक प्रस्ताव पास कर मुझे विधायक दल का नेता चुना गया। जो भी पार्टी कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर हमारा साथ देगी, उसे हमारा समर्थन होगा। इसमें हरियाणा के लोगों के लिए 75 प्रतिशत नौकरी में आरक्षण सहित चौधरी देवी लाल के पेंशन योजना जैसी बातें शामिल हैं।'

दुष्यंत चौटाला किसे समर्थन देंगे, इस सवाल पर उन्होंने कहा, 'अभी तक हमने किसी से बात नहीं की है क्योंकि राष्ट्रीय कार्यकारिणी अभी एजेंडे को लेकर स्पष्ट नहीं है। अब हमें ये जिम्मेदारी मिली है और हम लोगों से बात करेंगे। उम्मीद है कि अगले कुछ घंटों या कुछ दिनों में अच्छा समाचार मिलेगा।'

बता दें कि जेजेपी ने हरियाणा में 10 सीटें जीती हैं। वहीं, सरकार में रही बीजेपी के खाते में केवल 40 सीट गई है। ऐसे में बीजेपी को विधान सभा में बहुमत के लिए 6 विधायकों के समर्थन की दरकार है। निर्दलीय विधायकों ने बीजेपी को समर्थन देने की बात कही है और माना जा रहा है कि मनोहर लाल खट्टर आसानी से सरकार बना लेंगे।

बीजेपी के लिए हालांकि एक मुश्किल निर्दलीय विधायक गोपाल कांडा भी साबित हो रहे हैं। एक एयर होस्टेस के आत्महत्य के मामले में गोपाल कांडा के खिलाफ केस चल रहा है। ऐसे में सरकार बनाने के लिए उनके समर्थन लेने को लेकर विवाद चल रहा है। बीजेपी की नेता उमा भारती ने भी पार्टी को चेताया है कि हरियाणा में सरकार बनाने के लिए गोपाल कांडा का समर्थन नहीं लिया जाना चाहिए।

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019दुष्यंत चौटालाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह