हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव का कार्यकाल बढ़ा

By भाषा | Updated: January 7, 2021 22:19 IST2021-01-07T22:19:32+5:302021-01-07T22:19:32+5:30

Haryana DGP Manoj Yadav's term extended | हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव का कार्यकाल बढ़ा

हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव का कार्यकाल बढ़ा

चंडीगढ़, सात जनवरी हरियाणा सरकार ने बृहस्पतिवार को राज्य के पुलिस प्रमुख मनोज यादव का कार्यकाल अगले आदेश तक के लिए बढ़ा दिया।

यादव को दो साल के लिए 21 फरवरी, 2019 को राज्य के पुलिस महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, "हरियाणा सरकार ने डीजीपी मनोज यादव का कार्यकाल 20 फरवरी, 2021 के बाद अगले आदेश तक बढ़ाने का आदेश जारी किया है।"

यादव 1988-बैच के हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं और वह इससे पहले कई वर्षों तक खुफिया ब्यूरो (आईबी) में अतिरिक्त निदेशक के रूप में काम कर चुके हैं। वह आईबी में 15 साल काम करने के बाद अपने मूल कैडर में वापस आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Haryana DGP Manoj Yadav's term extended

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे