लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री ने वर्षा प्रभावित क्षेत्रों के विशेष राजस्व आकलन का आदेश दिया

By भाषा | Updated: September 25, 2021 22:55 IST

Open in App

चंडीगढ़, 25 सितंबर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शनिवार को सभी सभी उपायुक्तों को निर्देश दिया कि जिन जगहों पर 100 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई है उनकी एक रिपोर्ट अगले 48 घंटों में सौंपें ताकि विशेष राजस्व आकलन के माध्यम से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई की जा सके।

उन्होंने कहा कि जिन किसानों की फसलें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत नहीं आती हैं, उनके नुकसान की भी भरपाई की जाएगी।

राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग का भी दायित्व संभाल रहे चौटाला ने कहा कि मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, 30 सितंबर तक बेमौसम बरसात होने की आशंका है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत नहीं आने वाले किसानों के फसलों, बागवानी और दालें सहित, सभी के नुकसान की भरपाई राज्य सरकार करेगी।

चौटाला ने कहा कि फिलहाल दलहन और कपास की फसलों को ज्यादा नुकसान पहुंचने की आशंका है और रिपोर्ट मिलने के बाद विशेष ‘गिरदवारी’ कराया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू