लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से प्रदर्शनकारी किसानों से बातचीत करने की अपील की

By भाषा | Updated: April 17, 2021 16:03 IST

Open in App

चंडीगढ़, 17 अप्रैल हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनसे अपील की है कि केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों से बातचीत बहाल की जाए।

चौटाला ने कहा कि तीन-चार कैबिनेट मंत्री किसानों से फिर से वार्ता शुरू कर सकते हैं, जो दिल्ली की सीमाओं पर 100 दिनों से अधिक समय से धरना दे रहे हैं।

चौटाला ने पत्र में लिखा, ‘‘मैं आपके ध्यान में लाना चाहता हूं कि हमारे ‘अन्नदाता’ दिल्ली की सीमाओं के पास सड़कों पर धरना दे रहे हैं। यह चिंता की बात है कि यह आंदोलन से 100 से अधिक दिनों से चल रहा है।’’

चौटाला ने कहा कि उनका मानना है कि परस्पर बातचीत से किसी भी समस्या का हल निकल सकता है।

उन्होंने 15 अप्रैल को लिखी चिट्ठी में कहा, ‘‘केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच पहले की वार्ता से संयुक्त मोर्चा की तरफ से उठाए गए कुछ मुद्दों का हल निकला था।’’

पत्र में लिखा है, ‘‘इस बारे में तीन-चार वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों की टीम किसानों के साथ वार्ता बहाल कर सकती है ताकि इस मुद्दे का कोई सौहार्दपूर्ण समाधान निकाला जा सके।’’

कुछ दिन पहले ही राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने भी केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से आग्रह किया था कि मुद्दे के समाधान के लिए किसानों से वार्ता बहाल की जाए।

पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों के हजारों किसान दिल्ली की तीन सीमाओं -- सिंघू, टीकरी और गाजीपुर में पिछले वर्ष केंद्र द्वारा लागू किए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में धरना दे रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल