हरियाणा: कृषि मंत्री एवं विपक्ष के बीच सिंचाई हेतु जलापूर्ति पर बहस

By भाषा | Updated: March 9, 2021 19:22 IST2021-03-09T19:22:51+5:302021-03-09T19:22:51+5:30

Haryana: Debate on water supply for irrigation between Agriculture Minister and Opposition | हरियाणा: कृषि मंत्री एवं विपक्ष के बीच सिंचाई हेतु जलापूर्ति पर बहस

हरियाणा: कृषि मंत्री एवं विपक्ष के बीच सिंचाई हेतु जलापूर्ति पर बहस

चंडीगढ़, नौ मार्च हरियाणा के कृषि मंत्री जे पी दलाल ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि राज्य में सिंचाई के वास्ते पानी की कोई कमी नहीं है। विपक्ष ने इस दावे का प्रतिवाद करते हुए सरकार पर उसके असमान वितरण का आरोप लगाया।

तोशाम की कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पेश करके दावा किया कि भिवानी जिले को जरूरत से 50 फीसद कम पानी मिल रहा है और ‘‘ वह भी उपयुक्त रूप से वितरित नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पानी की कमी के चलते विशाल क्षेत्रों में फसलों की सिंचाई नहीं हो पायी।

इस पर मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने राज्य में पानी का समान वितरण सुनिश्चित किया है और 20-25 नहरों में करीब दो दशक के अंतराल के बाद पानी आया है।

उन्होंने दावा किया, ‘‘ हमने सुनिश्चित किया है कि किसी भी क्षेत्र में सिंचाई के लिए पानी की कमी न हो और किसानों को कोई परेशानी न हो।

कांग्रेस नेता ने पलटवार किया और आरोप लगाया कि मंत्री भ्रामक दावे कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Haryana: Debate on water supply for irrigation between Agriculture Minister and Opposition

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे