लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: किसान की हत्या कर शव सड़क पर फेंका

By भाषा | Updated: October 6, 2021 19:31 IST

Open in App

सोनीपत, छह अक्टूबर हरियाणा में सोनीपत जिले के गांव कथूरा में एक किसान की हत्या करके शव को सांघी रोड पर नग्न अवस्था में फेंक दिया गया। जब ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो किसान का शव दिखा।

बरोदा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गांव कथूरा के सोमबीर ने बताया कि उसका छोटा भाई संदीप उर्फ चीचा खेती करता था। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम को संदीप घर से किसी काम के लिए निकला था।

सोमबीर ने आरोप लगाया कि संदीप ने बस स्टैंड पर केहर सिंह के कमरे में सोनू व समुद्र के साथ शराब पी थी। इसके बाद संदीप का शव कथूरा-सांघी रोड पर नग्न अवस्था में मिला।

उन्होंने बताया कि शव पर जख्म के निशान थे और उसे जानवरों ने बुरी तरह से नोंच रखा था।

बरोदा थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने कहा कि संदीप के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। परिजनों ने किसी से रंजिश की बात नहीं की है। उन्होंने कहा कि विभिन्न पहलुओं को लेकर जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो