लाइव न्यूज़ :

हरियाणा : ऐलनाबाद उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

By भाषा | Updated: November 2, 2021 09:44 IST

Open in App

चंडीगढ़, दो नवंबर हरियाणा के सिरसा जिले के ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र में 30 अक्टूबर को हुए उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई।

केंद्र के तीन कृषि कानूनों के विरोध में जनवरी में इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) के नेता अभय सिंह चौटाला के विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद उपचुनाव कराना पड़ा।

चौटाला, कांग्रेस उम्मीदवार पवन बेनीवाल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं जननायक जनता पार्टी (जजपा) के उम्मीदवार गोविंद कांडा सहित 19 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष और विधायक गोपाल कांडा के भाई गोविंद कांडा हाल में भाजपा में शामिल हुए हैं।

चौटाला के खिलाफ पिछले विधानसभा चुनाव में असफल रहे बेनीवाल हाल में भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए थे। चौटाला ने 2000 में सिरसा जिले में रोरी विधानसभा उपचुनाव और 2010 में ऐलनाबाद से उस समय उपचुनाव जीता था, जब इनेलो प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला ने जींद जिले में उचाना सीट को बरकरार रखने के लिए ऐलनाबाद सीट खाली कर दी थी।

ऐलनाबाद में 2010 के उपचुनाव में चौटाला ने इस सीट से जीत दर्ज की थी और 2014 के चुनाव में भी इस सीट को बरकरार रखा था। उन्होंने 2019 के विधानसभा चुनावों में फिर से ऐलनाबाद से जीत हासिल की। उस समय वह सदन में पहुंचने वाले इनेलो के एकमात्र विधायक थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल