लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में कोरोना से एक दिन में 32 लोगों की मौत, 7000 से ज्यादा नए मामले आए सामने

By भाषा | Updated: April 18, 2021 09:06 IST

Coronavirus: हरियाणा में कोरोना के एक दिन में सबसे अधिक नए मामले सामने आए हैं। राज्य में शनिवार को कोरोना के 7717 नए केस मिले।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में एक दिन में 7,717 नए मामले सामने आए और महामारी से 32 लोगों की मौत हुईहरियाणा में अब तक कोरोना से 3,386 लोगों की मौत हो चुकी है, 38 हजार से अधिक एक्टिव मरीजशनिवार को सबसे ज्यादा गुरुग्राम में संक्रमण के 2,549 नए मामले सामने आए, फरीदाबाद में 987 नए केस

चंडीगढ़: हरियाणा में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राज्य में शनिवार को एक दिन में संक्रमण के अब तक के सर्वाधिक 7,717 नए मामले सामने आए और महामारी से 32 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक पिछले साल शुरू हुई महामारी से राज्य में अब तक 3,386 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कुल 3,49,794 लोग संक्रमित हुए हैं।

संक्रमण के मामलों में तेजी से हो रही वृद्धि को देखते हुए हरियाणा सरकार ने शनिवार को राज्य स्तरीय निगरानी समिति गठित की। अधिकारियों ने बताया कि 17 सदस्यीय समिति के अध्यक्ष स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज होंगे जबकि मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक इसके सदस्य होंगे।

समिति की पहली बैठक सोमवार को होगी। बुलेटिन के मुताबिक शनिवार को सबसे बुरी तरह से प्रभावित गुरुग्राम में ही संक्रमण के 2,549 नए मामले सामने आए। इसके अलावा फरीदाबाद में 987, सोनीपत में 646, हिसार में 597, करनाल में 477, पंचकूला में 349 और पानीपत में 250 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

राज्य में शुक्रवार को संक्रमण के 6,277 मामले सामने आए थे। बुलेटिन के मुताबिक शनिवार को जिन 32 लोगों की मौत हुई, उनमें फरीदाबाद-पानीपत के पांच-पांच, हिसार-करनाल-रोहतक के तीन-तीन, जींद-पलवल-पंचकूला-गुरुग्राम के दो-दो मरीज शामिल हैं। हरियाणा में इस समय 38,558 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 3,07,850 मरीज ठीक हुए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियागुरुग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

क्राइम अलर्टGurugram: 2 साल की बच्ची के पिता ने 23वीं मंजिल से लगाई छलांग, दोनों की मौत; जांच जारी

क्राइम अलर्टमुस्लिम युवती से रिश्ता, बहन ने किया विरोध?, 84 बार चाकू से वार कर मारा, मां से हार्दिक ने कहा-चलो घर चलते हैं, तुम्हारे लिए सरप्राइज?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता