Haryana Congress: राजद प्रमुख लालू यादव के समधी अजय सिंह यादव को ओबीसी अध्यक्ष पद से हटाया?, बिहार के अनिल जयहिंद को अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का अध्यक्ष किया नियुक्त
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 11, 2025 14:38 IST2025-04-11T14:35:55+5:302025-04-11T14:38:48+5:30
Haryana Congress: कांग्रेस ने बिहार के सामाजिक कार्यकर्ता अनिल जयहिंद को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया।

file photo
Haryana Congress:कांग्रेस की हरियाणा इकाई के वरिष्ठ नेता अजय सिंह यादव (राजद प्रमुख लालू यादव के समधी) ने आरोप लगाया कि उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद से ‘बेवजह’ हटा दिया गया। यादव ने कहा कि उन्हें इस कदम के पीछे कोई साजिश लग रही है। कांग्रेस ने बिहार के सामाजिक कार्यकर्ता अनिल जयहिंद (शरद यादव के करीबी) को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया। वह कैप्टन अजय सिंह यादव (सेवानिवृत्त) का स्थान लेंगे।
ओबीसी विभाग के नेशनल कोऑर्डिनेटरस, प्रदेश अध्यक्षों व तमाम पदाधिकारीयों के साथ मेरा रिश्ता कायम रहेगा। मुझे पूरी उम्मीद है कि आप पिछड़ा वर्ग के हकों के लिए लड़ते रहेंगे। खास तौर पर जातिगत जनगणना, आरक्षण की 50% की दीवार को तोड़ने के लिए, ओबीसी विभाग का अलग से डिपार्टमेंट बनाने के…
— Capt Ajay Singh Yadav (@CaptAjayYadav) April 11, 2025
I have no hard feelings for being removed as Chairman AICC OBC Department but General Secretary organisation should have asked to me step down gracefully as I remained Congress for last 40 years with unflinching loyalty. My several colleagues left party when needed to work. There…— Capt Ajay Singh Yadav (@CaptAjayYadav) April 11, 2025
मूलतः बिहार के रहने वाले जयहिंद सामाजिक कार्यकर्ता हैं। जयहिंद की नियुक्ति के कुछ समय बाद 66 वर्षीय पूर्व मंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष ने मुझे अध्यक्ष पद से बेवजह हटा दिया है। यह मुझे अपमानित करने के लिए एक गुट द्वारा रची गई साजिश है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपने 40 साल के राजनीतिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। मैंने (पार्टी से) इस्तीफा दे दिया था, लेकिन राहुल गांधी के निजी सचिव कौशल विद्यार्थी ने मुझसे इस्तीफा वापस लेने का अनुरोध किया था।’’ इससे पहले अजय यादव ने पोस्ट किया था, ‘‘मैं, संयुक्त प्रगति गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष आदरणीय सोनिया गांधी जी, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी और लोकसभा में विपक्ष के नेता आदरणीय राहुल गांधी जी का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने तीन वर्ष तक मुझे राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी।’’