लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के कांग्रेस विधायकों ने किसानों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए बांह पर काली पट्टी बांधी

By भाषा | Updated: March 6, 2021 01:03 IST

Open in App

चंडीगढ़, पांच मार्च हरियाणा में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के विधायकों ने शुक्रवार को यहां विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शनकारी किसानों के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए बांह पर काली पट्टी बांधी।

हालांकि राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्षी दल के विधायकों को उस समय तो कम से कम काली पट्टियां उतार देनी चाहिये थीं, जब सदन में राष्ट्रगान और राष्ट्र गीत चल रहा था।

इससे पहले, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक कथित किसान विरोधी नीतियों और ईंधन के बढ़ते दामों तथा ऊंचे करों के विरोध में लगभग दो किलोमीटर पैदल चलकर विधानसभा पहुंचे।

इस दौरान विधायकों ने केन्द्र सरकार और उसके तीन कृषि कानूनों के खिलाफ नारेबाजी भी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल