लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के कांग्रेस नेताओं ने किसानों पर पानी की बौछार करने के लिए खट्टर सरकार की आलोचना की

By भाषा | Updated: November 26, 2020 21:46 IST

Open in App

चंडीगढ़, 26 नवंबर हरियाणा के कांग्रेस नेताओं ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की ओर मार्च करने वाले किसानों पर पानी की बौछार और आंसू गैस का इस्तेमाल करने के लिए मनोहर लाल खट्टर सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा सरकार को संयम बरतना चाहिए और प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत करनी चाहिए।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि किसानों को शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है और उनके मार्च को रोकने के लिए पानी की बौछार और आंसू गैस का इस्तेमाल करके राज्य सरकार उनकी आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है।

रोहतक में पत्रकारों से बात करते हुए हुड्डा ने कहा कि सरकार को किसानों की आवाज को दबाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता हुड्डा ने कहा, "किसानों के खिलाफ पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया गया... सरकार को संयम बरतना चाहिए और आंदोलनकारी किसानों के साथ बातचीत करनी चाहिए।"

हुड्डा ने कहा कि जब तीनों कृषि कानूनों को तैयार किया जा रहा था, तब उन्होंने कहा था कि केंद्र को इसके साथ ही एक चौथा कानून लाना चाहिए, जिसमें यह प्रवाधान होना चाहिए कि अगर कोई न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से कम पर फसल खरीदता है, तो उसे एक दंडनीय अपराध माना जाएगा।

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने आरोप लगाया कि केंद्र ने तीन कृषि विरोधी काले कानूनों को लागू करके किसानों की रीढ़ तोड़ने की कोशिश की है।

उन्होंने कहा, ‘‘अब, जब किसान शांतिपूर्वक इन कानूनों का विरोध कर रहे हैं, तो उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। सरकार ने हमेशा किसानों के साथ छल किया है और आज सरकार उन्हें बोलने का मौका भी नहीं दे रही है।’’

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता और हरियाणा के पूर्व मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि किसानों को पार्टी का पूरा समर्थन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया