हरियाणा: फरीदाबाद के जिलाधीश ने आठ विदेशी लोगों को भारतीय नागरिकता की शपथ दिलायी

By भाषा | Updated: December 7, 2021 20:12 IST2021-12-07T20:12:43+5:302021-12-07T20:12:43+5:30

Haryana: Collector of Faridabad administered the oath of Indian citizenship to eight foreigners | हरियाणा: फरीदाबाद के जिलाधीश ने आठ विदेशी लोगों को भारतीय नागरिकता की शपथ दिलायी

हरियाणा: फरीदाबाद के जिलाधीश ने आठ विदेशी लोगों को भारतीय नागरिकता की शपथ दिलायी

फरीदाबाद, सात दिसंबर हरियाणा में फरीदाबाद के जिलाधीश ने मंगलवार को आठ विदेशी नागरिकों को भारतीय नागरिकता की शपथ दिलाकर भारतीय नागरिकता प्रदान की। इन आठ लोगों में दो अफगानिस्तान जबकि बाकी छह पाकिस्तान से हैं।

जिलाधीश जितेंद्र यादव ने अफगानिस्तान के हर्षिल एवं पूर्वी और पाकिस्तान के सुमन देवी, महीष, जूली, फूलां, मुस्कान व सपना को भारतीय नागरिकता की शपथ दिलायी।

जानकारी के मुताबिक, चार लोगों ने वर्ष 2017 में और तीन ने वर्ष 2018 में और एक ने वर्ष 2019 में भारतीय नागरिकता प्राप्त करने के लिए जिलाधीश को आवेदन दिए थे।

उल्लेखनीय है कि देश में 13 जिलाधीशों को ही भारत सरकार ने विदेशी नागरिकों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने की शक्ति प्रदान की है। इनमें फरीदाबाद के जिलाधीश भी शामिल हैं।

केंद्र सरकार ने नागरिकता अधिनियम 1955 की धारा 16 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान के अल्पसंख्यक समुदाय (हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई) को भारतीय नागरिकता देने की शक्ति 13 जिलाधीशों को प्रदान की हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Haryana: Collector of Faridabad administered the oath of Indian citizenship to eight foreigners

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे