63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 26, 2026 12:42 IST2026-03-26T12:41:39+5:302026-03-26T12:42:31+5:30

हरियाणा सरकार ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में तत्काल प्रभाव से 21 आईएएस और 42 एचसीएस अधिकारियों के तबादलों और तैनाती के आदेश जारी किए हैं।

haryana cm saini 63 IAS-HCS officer 21 IAS and 42 HCS officers transferred Geeta Bharti replace Ravi Prakash Gupta Hisar Divisional Commissioner see full list | 63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

file photo

Highlightsकुरुक्षेत्र के सदस्य सचिव का कार्यभार भी संभालेंगे।अधिकारियों के तबादलों और पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं।

चंडीगढ़ः हरियाणा सरकार ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में तत्काल प्रभाव से 21 आईएएस और 42 एचसीएस अधिकारियों के तबादलों और पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं। एक सरकारी आदेश में यह कहा गया है कि जिन भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें हरियाणा सरकार के गृह-प्रथम और गृह-द्वितीय विभाग की सचिव और हरियाणा अनुसूचित जाति, वित्त और विकास निगम की प्रबंध निदेशक गीता भारती को हिसार मंडल का आयुक्त बनाया गया है। वह रवि प्रकाश गुप्ता की जगह लेंगी।

सरकारी आदेश के अनुसार, बुधवार शाम को जारी आदेश के मुताबिक, हरियाणा सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव तथा सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के आयुक्त एवं सचिव अमित कुमार अग्रवाल अपने वर्तमान कर्तव्यों के अतिरिक्त कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, कुरुक्षेत्र के सदस्य सचिव का कार्यभार भी संभालेंगे।

Web Title: haryana cm saini 63 IAS-HCS officer 21 IAS and 42 HCS officers transferred Geeta Bharti replace Ravi Prakash Gupta Hisar Divisional Commissioner see full list

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे