लाइव न्यूज़ :

Haryana CM Nayab Singh Saini: जनसेवा के प्रति समर्पित, 24 घंटे जनता के लिए उपलब्ध?, जनता के दिलों में बसने वाले मुख्यमंत्री बने नायब सिंह सैनी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 4, 2025 15:36 IST

Haryana CM Nayab Singh Saini: एक सैनिक और किसान के बेटे होने के चलते उनमे हर हरियाणवी को अपना अक्स नज़र आता है और आम हरियाणा वासी को लगता है जैसे वह खुद या उसका कोई परिजन हरियाणा का मुख्यमंत्री है।

Open in App
ठळक मुद्देकार्यशैली, सादगी और समर्पण ने यह साबित कर दिया है कि एक सच्चा नेता वही होता है।जनता के लिए हमेशा उपलब्ध रहे, उनकी समस्याओं को समझे और उनका समाधान निकाले। आम जनता से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान करने में भी तत्पर हैं।

चंडीगढ़ः हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी एक जमीन से जुड़े नेता हैं, जिनकी कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण ने राज्य की राजनीति में नई मिसाल कायम की है। वे न केवल प्रशासनिक स्तर पर कुशल नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं, बल्कि आम जनता से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान करने में भी तत्पर हैं। उनके विनम्र और मृदुभाषी स्वभाव एवं और मिलनसार व्यक्तित्व ने उन्हें हरियाणा का सबसे लोकप्रिय नेता बना दिया है। उनकी नेतृत्व क्षमता, जनसेवा के प्रति निष्ठा और विकास के प्रति समर्पण ने हरियाणा को एक सशक्त राज्य के रूप में स्थापित किया है। उनकी नीति, नीयत और निष्ठा के कारण वे आज जनता के दिलों में एक विशेष स्थान रखते हैं। उनकी कार्यशैली, सादगी और समर्पण ने यह साबित कर दिया है कि एक सच्चा नेता वही होता है।

जो जनता के लिए हमेशा उपलब्ध रहे, उनकी समस्याओं को समझे और उनका समाधान निकाले। एक सैनिक और किसान के बेटे होने के चलते उनमे हर हरियाणवी को अपना अक्स नज़र आता है और आम हरियाणा वासी को लगता है जैसे वह खुद या उसका कोई परिजन हरियाणा का मुख्यमंत्री है।

जनता के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहने वाले मुख्यमंत्री 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सबसे बड़ा गुण यह है कि वे हमेशा जनता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने सीएम हाउस के दरवाजे जनता के लिए खोल दिए हैं। अगर कोई रात को 12 बजे भी उनसे मिलने पहुंचता है तो मुख्यमंत्री उसे निराश नहीं करते।

उनका मानना है कि जनसेवा का दायित्व केवल कार्यालयों और बैठकों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे धरातल पर लागू करने की जरूरत है। यही कारण है कि वे अक्सर अपनी गाड़ी रोककर सड़क पर ही आम नागरिकों से बातचीत करते हैं, उनकी समस्याओं को सुनते हैं और अधिकारियों को तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश देते हैं।

हरियाणा के विभिन्न जिलों के दौरों के दौरान वे बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अचानक बाजारों, गांवों और कस्बों में पहुंचकर स्थानीय निवासियों से मिलते हैं। वे न केवल उनकी समस्याओं को सुनते हैं, बल्कि उनके समाधान के लिए तुरंत आवश्यक कदम उठाने का प्रयास करते हैं। उनकी इस कार्यशैली ने उन्हें जनता के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया है।

अफसरशाही पर मजबूत पकड़ 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सत्ता संभालते ही अपनी मजबूत प्रशासनिक पकड़ और निर्णायक नेतृत्व का परिचय दिया है। उन्होंने महज 100 दिनों में ना सिर्फ नई योजनाओं को लागू किया, बल्कि उन्हें ज़मीन पर उतारकर परिणाम भी दिखाए। प्रदेश में अफसरशाही पर उनकी मजबूत पकड़ है।

अधिकारियों से काम लेने की उनकी क्षमता ने साफ कर दिया है कि प्रशासन में लापरवाही या ढिलाई की कोई जगह नहीं है। श्री नायब सिंह सैनी ने यह साबित कर दिया है कि वे सिर्फ नीतियां बनाने वाले नेता नहीं, बल्कि उन्हें अमल में लाने वाले मजबूत प्रशासक भी हैं। उनकी कार्यशैली ने सरकार को और अधिक गतिशील, प्रभावी और जवाबदेह बना दिया है।

मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्तित्व

नायब सिंह सैनी की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मृदुभाषिता और मिलनसार स्वभाव है। वे हर व्यक्ति से आत्मीयता और सम्मान के साथ बातचीत करते हैं, जिससे लोगों को उनके प्रति सहज अपनापन महसूस होता है। उनकी वाणी में सरलता और स्पष्टता होती है, जिससे वे जनता के दिलों में अपनी जगह बना चुके हैं।

उनका यह स्वभाव उन्हें अन्य राजनेताओं से अलग करता है। चाहे प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा हो या फिर आम नागरिकों से मुलाकात, वे हमेशा सहज और सौम्य बने रहते हैं। यही कारण है कि वे हरियाणा की जनता के बीच लोकप्रिय हैं और लोग उन पर पूरा भरोसा करते हैं।

हरियाणा के विकास के प्रति समर्पण

मुख्यमंत्री बनने के बाद से नायब सिंह सैनी ने हरियाणा को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए अनेक योजनाओं की शुरुआत की। उनका मुख्य उद्देश्य राज्य को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाना है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बुनियादी ढांचे और रोजगार के क्षेत्र में अनेक सुधार किए हैं।

उन्होंने अपने कार्यकाल में प्रशासनिक सुधारों और पारदर्शिता को प्राथमिकता दी है। उनकी कार्यशैली में निर्णय लेने की क्षमता, निष्पक्षता और कुशलता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। उन्होंने सरकारी योजनाओं को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए कठोर कदम उठाए हैं, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंच सके।

राजनीतिक सफर: एक प्रेरणादायक यात्रा

नायब सिंह सैनी का राजनीतिक सफर अत्यंत प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने एक साधारण पृष्ठभूमि से राजनीति में कदम रखा और अपनी मेहनत, निष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण से मुख्यमंत्री पद तक का सफर तय किया। उनकी ईमानदारी और कर्मठता के कारण वे विभिन्न पदों पर रहते हुए भी अपनी सरलता बनाए रखे हुए हैं।

उनकी नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शिता ने हरियाणा की राजनीति में एक नया आयाम जोड़ा है। वे विकास को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनकी इस सोच ने राज्य को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

टॅग्स :नायब सिंह सैनीBJPहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया