लाइव न्यूज़ :

हरियाणा सीएम मनोहर लाल ने दिया 'मेरा पन्ना सबसे चौकन्ना' का नारा, किए कई बड़े ऐलान

By भाषा | Updated: July 14, 2019 22:13 IST

उन्होंने पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति के निर्देश देते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के ऊपर करोड़ों वोटरों की जिम्मेदारी है। किंतु एक पन्ना प्रमुख को 15 परिवार (60 वोटर) संभालने हैं।

Open in App

सोनीपत, 14 जुलाईः मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को यहां कहा कि हरियाणा सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) में अपने हिस्से का पानी नहीं छोड़ेगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि प्रदेश में पानी की कमी को पूरा करने के लिए प्रदेश में किसाऊ व लखवार सरीखी नई बांध परियोजनाएं प्रारंभ की गई हैं, जिससे पानी की करीब 47 प्रतिशत जरूरत पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पानी की किल्लत के साथ प्रदेश की हर प्रकार की समस्या का पूर्ण समाधान किया जाएगा।

नई अनाज मंडी में आयोजित कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में कार्यकर्ताओं को प्रणाम कर उनका आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री लाल ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनावों में इस बार 75 सीटों से ज्यादा पर जीत का लक्ष्य रखा गया है, जिसे समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत के सहारे हासिल किया जाएगा। उन्होंने पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति के निर्देश देते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के ऊपर करोड़ों वोटरों की जिम्मेदारी है। किंतु एक पन्ना प्रमुख को 15 परिवार (60 वोटर) संभालने हैं।

‘‘मेरा पन्ना सबसे चौकन्ना’’ का नारा देते हुए मनोहर लाल ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा, ‘‘पन्ना प्रमुखों के लिए यह लक्ष्य कठिन नहीं है, क्योंकि विपक्षी राजनीतिक दल तो अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष ही तय नहीं कर पा रहे। उनके प्रदेश अध्यक्ष पर भी तलवार लटकी हुई है। विधानसभा चुनावों में तीन माह का समय शेष है। अब कार्यकर्ताओं को सुस्त व निश्चिंत होकर नहीं बैठना है। अब उन्हें लोकसभा चुनावों से भी आगे बढक़र काम करना है।’’

मुख्यमंत्री लाल ने कहा कि वे हरियाणा को देशभर में सबसे आगे लेकर जाने के लिए प्रयासरत हैं। इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। प्रदेश के सभी परिवारों का हर प्रकार का आंकड़ा जुटाया जा रहा है। आने वाले समय में लोगों को अधिकारियों के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, अपितु आंकड़े के आधार पर अधिकारी स्वयं घर-घर जाकर लोगों की जरूरतें पूर्ण करेंगे। केंद्र व प्रदेश सरकार लोगों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है, ताकि हर व्यक्ति- हर परिवार सुखी हो।

टॅग्स :हरियाणामनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया