लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने ‘हर-हित स्टोर’ योजना की शुरुआत की

By भाषा | Updated: August 2, 2021 19:56 IST

Open in App

चंडीगढ़ दो अगस्त हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दैनिक उपयोग की गुणवत्तापूर्ण वस्तुओं की बिक्री के वास्ते दुकानें खोलने के लिए सोमवार को एक योजना की शुरुआत की और कहा कि इससे युवाओं के बीच उद्यमिता को प्रोत्साहन मिलेगा।

खट्टर ने पंचकूला में एक स्टोर का निरीक्षण किया और ‘हर हित स्टोर’ योजना की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य 2024 तक हरियाणा को बेरोजगारी से मुक्ति दिलाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “इन दुकानों के जरिये युवा फ्रेंचाइजी को एक मंच मिलेगा तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई), सरकारी सहकारी संस्थानों, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) और स्वयं सहायता समूहों को अपने व्यवसाय में वृद्धि करने का अवसर मिलेगा।”

उन्होंने कहा कि इन दुकानों के खुलने से उद्यमिता को प्रोत्साहन मिलेगा तथा ऐसा वातावरण निर्मित होगा जिससे युवाओं को “आत्मनिर्भर भारत” का हिस्सा बनने में मदद मिलेगी। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक खट्टर ने कहा कि इन दुकानों के जरिये न केवल एमएसएमई की उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी बल्कि सरकारी सहकारी संस्थाओं को भी बाजार की उपलब्धता मिलेगी।

उन्होंने कहा, “इन दुकानों के खुलने से युवाओं को रोजगार के लिए भटकने की बजाय उन्हें रोजगार सृजन करने वाला बनाने का राज्य सरकार का मॉडल हासिल हो सकेगा।”

इस अवसर पर कृषि और किसान कल्याण मंत्री जे पी दलाल ने कहा कि ‘हर हित स्टोर’ के खुलने से हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और बाजार को प्रोत्साहन मिलेगा।

दलाल ने कहा, “ऐसी पांच हजार दुकानें खोलना हमारा लक्ष्य है।” खट्टर ने इन दुकानों को खोलने के लिए फ्रेंचाइजी नीति की भी शुरुआत की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान