लाइव न्यूज़ :

हरियाणा : कांग्रेस के प्रदर्शन में बच्चे के शामिल होने को लेकर बाल अधिकार आयोग ने जारी किया नोटिस

By भाषा | Updated: September 10, 2021 14:36 IST

Open in App

चंडीगढ़, 10 सितंबर हरियाणा बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में आठ साल के एक बच्चे को बैठाए जाने के मामले का संज्ञान लेते हुए कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा और पार्टी के दो अन्य विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

बाल अधिकार आयोग ने इस कृत्य को बच्चे के साथ क्रूरता और सार्वजनिक रूप से शर्मसार करने वाला करार देते हुए बृहस्पतिवार को नोटिस जारी किया।

यह मामला पिछले महीने का है जब कांग्रेस विधायकों ने राज्य में कथित पेपर लीक, बेरोजगारी, महंगाई और बढ़ती हुई अपराधिक घटनाओं के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए हरियाणा विधानसभा तक मार्च निकाला था।

विरोध प्रदर्शन के तहत आठ साल एक के बच्चे को साइकिल रिक्शा में बिठाया गया था और उसके हाथ में एक तख्ती दी गयी थी।

बाल अधिकार आयोग ने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए किसी बच्चे को रिक्शे पर जबरदस्ती बैठाना एक प्रकार की क्रूरता है।

आयोग ने कहा कि इस प्रकार के कृत्य के लिए किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 और भारतीय दंड संहिता समेत कानून के अन्य प्रावधानों के तहत दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही हो सकती है।

आयोग ने इस मामले में हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा और कांग्रेस विधायक शकुंतला खटक और कुलदीप वत्स को जवाब दाखिल करने के लिए पांच दिन का समय दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल