हरियाणाः कांग्रेस अध्यक्ष की साइकिल यात्रा में एंबुलेंस के फसने से बच्चे की मौत

By भाषा | Updated: August 26, 2018 19:24 IST2018-08-26T19:24:52+5:302018-08-26T19:24:52+5:30

परिजनों ने अपनी आपबीती भारतीय जनता पार्टी को सुनाई। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला बोले- दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई।

Haryana: Child death in Ambulance, bicycle yatra of Congress president Ashok Tanwar | हरियाणाः कांग्रेस अध्यक्ष की साइकिल यात्रा में एंबुलेंस के फसने से बच्चे की मौत

सांकेतिक तस्वीर

सोनीपत, 26 अगस्त:हरियाणाकांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर की साइकिल यात्रा के दौरान फंसे एंबुलेंस में बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने आज प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष सुभाष बराला को आपबीती सुनाई।

राई विश्राम गृह में परिजनों से मिलने के बाद सुभाष बराला ने कहा कि यह घटना बहुत ही संवेदनशील है। परिजनों को न्याय मिले इसके लिए बच्चे का दोबारा पोस्टमार्टम करवाया गया है। जांच के बाद मामले में जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कम से कम ये तो देखना चाहिए था कि एंबुलेंस में कोई एमरजेन्सी हो सकती है। एम्बुलेंस को जरूर रास्ता देना चाहिए। विलाप करते परिजनों ने भी बताया कि उन्होंने खुद भी रास्ता मांगा था। लेकिन यात्रा में वाहन चालकों ने रास्ता नही दिया। 

Web Title: Haryana: Child death in Ambulance, bicycle yatra of Congress president Ashok Tanwar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे