लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने रबी की फसल की खरीद के प्रबंधों की समीक्षा की

By भाषा | Updated: December 3, 2020 23:25 IST

Open in App

चंडीगढ़, तीन दिसंबर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बृहस्पतिवार को प्रदेश में रबी फसलों की खरीद के लिए किए जा रहे प्रबंधों की समीक्षा की।

उन्होंने संबंधित विभागों व खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए कि वे यह सुनिश्चित करें कि किसानों को अलग-अलग मंडियों में अपनी उपज बेचते समय किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

एक बयान में कहा गया है कि खट्टर ने एक बैठक में फसल खरीद की व्यवस्थाओं की समीक्षा की जिसमें कृषि और कृषक कल्याण मंत्री जेपी दलाल और संबंधित अधिकारियों ने भी भाग लिया।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि इस बार राज्य सरकार के पोर्टल 'मेरी फसल, मेरा ब्योरा' पर किसानों का पंजीकरण जल्दी शुरू होगा।

राज्य सरकार ने 1975 रुपये प्रति कुंतल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 80 लाख मीट्रिक टन गेहूं, 4650 रुपये प्रति कुंतल के एमएसपी पर 8 लाख मीट्रिक टन सरसो, 5100 रुपये प्रति कुंतल के एमएसपी पर 11,000 मीट्रिक टन चना (चना दाल) की खरीद का लक्ष्य तय किया है।

गेहूं की खरीद के लिए प्रदेश में जहां 389 मंडियां बनाई जाएंगी, वहीं सरसों के लिए 71, चने के लिए 11 और सूरजमुखी के लिए आठ मंडियां बनाई जाएंगी।

हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (एचएसएएमबी) द्वारा एक पूरी तरह से कार्यात्मक कॉल सेंटर चलाया जाएगा ताकि किसानों को सरकारी पोर्टल पर पंजीकरण में सहायता मिल सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा