हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के भाई का निधन

By भाषा | Updated: August 13, 2021 13:32 IST2021-08-13T13:32:48+5:302021-08-13T13:32:48+5:30

Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar's brother passes away | हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के भाई का निधन

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के भाई का निधन

चंडीगढ़, 13 अगस्त हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के छोटे भाई गुलशन खट्टर का शुक्रवार को सुबह गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह निमोनिया से पीड़ित थे।

मुख्यमंत्री ने यह जानकारी ट्विटर पर साझा करते हुए कहा, '' यह मेरे लिए अपूरणीय क्षति है।''

56 वर्षीय गुलशन खट्टर के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बच्चे हैं। उनका अपराह्न तीन बजे रोहतक में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मनोहर लाल खट्टर अपने सात भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar's brother passes away

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे